दिल्ली के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक चांदनी चौक में भीषण आग लगने से 80 दुकानें जलकर राख हो गईं। सोमवार की रात हुई इस दुर्घटना में एक बड़ा ही अजीब वाकया देखने को मिला जिसमें आप विधायक अलका लांबा की काफी किरकिरी हुई है। लांबा करीब एक घंटे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी और क्रेन पर चढ़ी रहीं। उन्होंने फायर ब्रिगेड कर्मियों के बीच बैठकर विक्ट्री साइन देकर फोटो खिंचाई, जिसका कारोबारियों ने विरोध किया और अलका लांबा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
2 of 9
alka lamba
- फोटो : सोशल मीडिया
एक ओर जहां फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश कर रही थी, वहीं चांदनी चौक से आप विधायक अलका लांबा पहुंच गई। अलका लांबा ने वहां पहुंचकर जो हरकत की उसकी भाजपा नेता नुपुर शर्मा ने पुलिस में मंगलवार को शिकायत की है।
विज्ञापन
3 of 9
alka lamba
उन्होंने न सिर्फ हालात का जायजा लिया बल्कि आग पर काबू पाने के लिए आई स्पेशल क्रेन पर भी चढ़ गईं।
4 of 9
alka lamba
उनकी इस हरकत की वजह से राहत का काम काफी देर तक रुका रहा। उन्हें ऊपर चढ़े देखते-देखते जब व्यापारियों के सब्र का बांध टूट गया तो वह नीचे से उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
5 of 9
alka lamba
मामला बढ़ता देख अलका की नीचे उतरने की हिम्मत नहीं हुई, हालांकि उन्हें नीचे उतारने के लिए बाकायदा एक स्पेशल फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगाई गई।
विज्ञापन
6 of 9
alka lamba
भारी पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन अलका क्रेन से तो नीचे उतरीं, लेकिन फायर ब्रिगेड की जो गाड़ी आग बुझाने गई थी उस पर से नीचे नहीं आईं।
विज्ञापन
7 of 9
alka lamba
चांदनी चौक में इतनी भयंकर आग लगने के साथ ही साथ पुलिस अलका को वहां से निकालने में भी लगी थी।
8 of 9
alka lamba
उन्हें उतारने के लिए फायर ब्रिगेड को पीछे कराया गया। पुलिस की योजना थी कि अलका लांबा को शीश गंज गुरुद्वारे से पुलिस जिप्सी में बैठा कर ले जाया जाएगा।
लेकिन अलका वहां भी नहीं उतरीं और फिर पानी से भरी फायर ब्रिगेड को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन रवाना किया गया। तब जाकर कहीं अलका वहां से निकल पाईं। वैसे अलका लांबा ने पूरे मामले में सफाई दी और ट्वीट किया है-
कूचा महाजनी चाँदनी चौक मेन बाजार में भयानक आग,पिछले 1 घण्टे से 20 दमकल की गाड़ियाँ आग भुझाने में जुटी,उम्मीद हम इस बार सबक लेंगें :(.
— Alka Lamba (@LambaAlka) May 22, 2017
फ़ायर ऑफिसर्स/DP द्वारा भयानक आग को बढ़ने से रोकने के सराहनीय प्रयासों को जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा सलाम,
किसी जान का नुक्सान नहीं। https://t.co/sylDGAJj2i
— Alka Lamba (@LambaAlka) May 22, 2017
लगभग 3घंटे लगे आग भुझाने में,फ़ायर ऑफिसर मुझे लोगों से अपील करने को कहा की पैनिक ना हों,किसी जान का कोई नुकसान नहीं हुआ,आग काबू में है..1/1 https://t.co/sylDGAJj2i
— Alka Lamba (@LambaAlka) May 22, 2017
मुझे अपील करते देखBJPने AKमुर्दाबाद,ALमुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए,अपील करने से पहले उन्हें पता नहीं था की मैं2घटों से वहीँ खड़ी हूँ। https://t.co/P3hVDPydR4
— Alka Lamba (@LambaAlka) May 22, 2017
दुःख हुआ देखकर की ऐसे समय में जब भयानक आग को बुझाने में फ़ायर ऑफिसर/DPकी मदद करनी चाहिये,BJPनेताओं ने राजनीती करना चुना,मुर्दाबाद कल कर लेते https://t.co/EznGy3KWJc
— Alka Lamba (@LambaAlka) May 22, 2017
एक और BJPका जीता हुआ पार्षद AK/ALमुर्दाबाद के नारे लगाने में व्यस्त थे,
वहीँ AAPके सिपाही फ़ायर ऑफिसर्स को पानी पिलाने(मदद)का काम कर रहे थे। https://t.co/WsZ4XPiheL
— Alka Lamba (@LambaAlka) May 22, 2017
घंटों की मुश्क्त के बाद आग पर जीत हासिल करने के बाद फ़ायर कर्मचारियों का कन्धा थपथपाना,विक्ट्री साइन दिखाना भाजपाइयों की नज़र में गलत था😂. https://t.co/3PUKO47yCu
— Alka Lamba (@LambaAlka) May 23, 2017