फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL के 999 वाले जबरदस्त प्लान में हैं ये कमियां क्या जानते हैं आप

Fri, 16 Feb 2018 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
bsnl
बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा धमाकेदार ऑफर लेकर आया है जो बीएसएनएल यूजर्स के लिए बड़ी सौगात है। बीएसएनएल का यह प्लान जियो और एयरटेल को कड़ी टक्कर देता है।


 
विज्ञापन

2 of 6
bsnl
दरअसल बीएसएनएल अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 999 का एक ऐसा रीजार्ज ऑफर लाया है जिसमें 365 दिनों तक रोजाना 1 जीबी डाटा फ्री मिलेगा। यहां तक कि ग्राहकों को 181 दिन तक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल का फायदा भी मिलेगा। लेकिन एक ओर जहां इस प्लान के बहुत से फायदे हैं वहीं कुछ ऐसे छिपे हुए नुकसान हैं जिस पर शायद ही आपका ध्यान गया हो।
विज्ञापन

3 of 6
bsnl
बता दें कि बीएसएनएल के इस रीचार्ज ऑफर में दिल्लीवासियों के लिए बुरी खबर है। जब सारा भारत 365 दिन तक बीएसएनएल के 999 रूपए के रीचार्ज का फायदा लेता रहेगा, तब दिल्ली वालों को 181 दिनों बाद वॉयस कॉल, लोकल एसएमएस और नेशनल एसएमएस के लिए चार्ज देना होगा।

 

4 of 6
bsnl
दरअसल बीएसएनएल का यह 365 दिनों वाला रीचार्ज प्लान दिल्ली और मुंबई रीजन में 181 दिनों बाद ही खत्म हो जाएगा। दिल्ली और मुंबई रीजन को छोड़कर पूरे भारत में बीएसएनएल के ग्राहक इस सुविधा का लाभ 365 दिनों तक उठा सकेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
bsnl
दिल्ली और मुंबई के ग्राहकों को 181 दिन बाद 25 पैसे प्रति लोकल एसएमएस, 35 पैसे प्रति नेशनल एसएमएस और वॉयस कॉल 60 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bsnl
बीएसएनएल का ये नया प्लान जम्मू-कश्मीर और असम को छोड़ कर, सभी जगह चलेगा। अब जियो, एयरटेल और बीएसएनएल एक साथ मार्केट में टक्कर के लिए उतर चुके हैं। अब देखना है कि दिल्ली और मुंबई के लोगों को बीएसएनएल का नया प्लान कितना पसंद आता है। कहीं बीएसएनएल दिल्ली और मुंबई के ग्राहकों को नाराज न कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें