चांदनी चौक के री-डेवलपमेंट में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई का बुधवार को सिख और हिंदू समुदाय ने अपने-अपने धार्मिक स्थलों पर कड़ा विरोध किया। दरअसल, दस्ते ने शीश गंग गुरुद्वारे व गौरी शंकर मंदिर के प्याऊ को तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 8
चांदनी चौक में तोड़ा अतिक्रमण
- फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
इस विरोध के चलते शाहजहानाबाद री-डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, पीडब्ल्यूडी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम अतिक्रमण हटाने का कार्य बीच में ही रोकना पड़ा, जबकि उनकी मदद के लिए इलाके में भारी पुलिसबल तैनात था।
विज्ञापन
3 of 8
चांदनी चौक में तोड़ा अतिक्रमण
- फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
खास बात यह है कि हाईकोर्ट ने यहां से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे रखे थे। चांदनी चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिलवाने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुबह साढ़े पांच बजे ही पूरे इलाके को सील कर दिया था, मगर तीनों विभाग करीब साढ़े छह बजे अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे।
4 of 8
चांदनी चौक में तोड़ा अतिक्रमण
- फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
तीनों विभागों ने सबसे पहले गौरी शंकर मंदिर के सामने फुटपाथ पर बनी प्याऊ को तोड़ा और सड़क पर लगी लोहे की रेलिंग को हटाया। इसके बाद इसी तरह शीश गंज गुरुद्वारा के समक्ष प्याऊ तोड़ने के साथ-साथ रेलिंग को हटाया।
विज्ञापन
5 of 8
चांदनी चौक में तोड़ा अतिक्रमण
- फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
इन दोनों स्थानों पर कार्रवाई के बाद दस्ता अतिक्रमण हटाते हुए फतेहपुरी मस्जिद की ओर बढ़ गया। इसी बीच सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारा के समक्ष एकत्रित हो गए और उन्होंने फव्वारा चौक पर मलबा डालकर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
6 of 8
चांदनी चौक में तोड़ा अतिक्रमण
- फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
इसके अलावा नगर निगम और दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी आरंभ कर दी। कुछ देर बाद सिख समुदाय के लोगों ने उसी स्थान पर प्याऊ का निर्माण शुरू कर दिया जहां तोड़ी गई थी।
विज्ञापन
7 of 8
चांदनी चौक में तोड़ा अतिक्रमण
- फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
उधर, बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग कटरा नवाब के समक्ष सड़क पर बने हनुमान मंदिर को तोड़फोड़ से बचाने के लिए एकत्रित हो गए। उन्होंने इलाके में तोड़फोड़ की कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए दिल्ली सरकार और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इसके चलते तोड़फोड़ दस्ता मंदिर को छू नहीं सका और कुछ ही देर बार दस्ता चला गया।
चांदनी चौक में तोड़ा अतिक्रमण
- फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके और महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने तोड़फोड़ की कार्रवाई को धार्मिक स्थल पर हमला करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटिस जारी किए बिना तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के तोड़फोड़ के आदेश को ऊपरी अदालत में चुनौती दी जा रही है।