फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी-समारोह के लिए बुक कराना है ट्रेन में कोच, तो आपके जेब के लिए है बुरी खबर

Wed, 07 Feb 2018 02:36 PM IST
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेलवे
शादी-समारोह के लिए ट्रेन का कोच बुक कराना अब महंगा हो जाएगा। ऐसा क्यों होगा इसकी वजह भी जानना आपके ल‌िए जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो इमेज
कोच की बुकिंग का अधिकार रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी को सौंपने का निर्णय लिया है। लिहाजा अब इसकी बुकिंग ऑन लाइन होने के साथ ही बुक कराने के लिए सर्विस टैक्स भी वसूला जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
रेलवे - फोटो : SELF
ट्रेन, कोच व सैलून कोच की बुकिंग के लिए रेलवे ने सिंगल विंडो सिस्टम के तहत यह जिम्मा आईआरसीटीसी को दे दिया है। अब इसकी बुकिंग रेल मुख्यालय से नहीं होकर ऑनलाइन व टेलिफोन से करना होगा। हालांकि अब कोच की बुकिंग कर यात्रा करना महंगा हो जाएगा। आईआरसीसटीसी को बतौर सर्विस टैक्स बेस फेयर पर पांच प्रतिशत ज्यादा देना होगा।

4 of 5
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
इसके साथ ही कोच के बर्थ से अगर यात्रियों की संख्या अधिक है तो प्रत्येक यात्री अलग से यात्रा किराया लेना होगा। जबकि रेलवे को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा क्योंकि आईआरसीटीसी को कोच की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी को छूट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेल पटरी टूटी
रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कोच की बुकिंग एक महीने पहले स्वीकार की जाएगी। इसके लिए आईआरसीटीसी  जोनल कायर्यलय में संपर्क करना होगा। कोच की बुकिंग के लिए किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगा। ट्रेन केअतिरिक्त स्टॉपेज के लिए भी रेलवे पैसा वसूलेगा। दो मिनट के अतिरिक्त स्टॉपेज के लिए 25 हजार रुपया अतिरिक्त देना होगा। कृस को कोच की बुकिंग के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें