फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की सास ने उनपर लगाए थे ये घिनौने इल्जाम, पेट में मुक्का मार कर किया था बेइज्जत

Tue, 27 Feb 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
sridevi - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर रामगोपाल वर्मा का एक लेटर वायरल हो रहा है जिसमें श्रीदेवी और उनकी सास के बीच संबंधों पर काफी हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
sridevi
दुबई के जुमेरा एमिरेट्स होटल के कमरे में शनिवार को बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार का निधन हो गया। रामगोपाल वर्मा ने आज अपने फेसबुक अकाउंट पर माय लेटर टू श्रीदेवी फैन्स नाम से एक पोस्ट की है जो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। इसमें वर्मा ने श्रीदेवी के बारे में कई बड़ी बातें शेयर की हैं।
विज्ञापन

3 of 6
sridevi
इनमें एक जो काफी चौंकाने वाला है वो है श्रीदेवी और उनकी सास का संबंध। रामगोपाल वर्मा ने बताया है कि बोनी कपूर की मम्मी श्रीदेवी को बिल्कुल नापसंद करती थी और उन्हें होमब्रेकर(घर तोड़ने वाली औरत) मानती थीं। यही नहीं उनकी सास ने उन्हें सरेआम मारा भी था।

4 of 6
sridevi
रामगोपाल वर्मा ने बताया है कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर की पहली पत्नी के साथ जो किया उस वजह से उनकी मम्मी ने श्रीदेवी को सरेआम उनके पेट में जोरदार घूंसा मारा था। वह भी एक फाइव स्टार होटल में।
विज्ञापन

5 of 6
sridevi
रामगोपाल वर्मा ने अपने लेटर में ये भी लिखा कि श्रीदेवी मेकअप लगाती थी और कैमरे के आगे कुछ और बन जाती थीं। लेकिन वह अपनी असल जिंदगी में साइकोलॉजिकल मेकअप लगाती थीं, ताकि कोई उनकी असल लाइफ को ना जान सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीदेवी
इसके साथ ही अपने लेटर में वर्मा ने ये भी बताया है कि श्रीदेवी ताउम्र एक दुखी महिला रही हैं। भविष्य को लेकर अनिश्चितता, उनकी निजी जिंदगी के खराब दौर ने उनके दिमाग पर गहरा असर किया था, जिससे वे पूरी उम्र उबर नहीं सकीं। वे अपनी जिंदगी काफी कुछ सह चुकी थीं और बतौर चाइल्ड आर्टिस करियर शुरू करने की वजह से उन्हें मौका ही नहीं मिला कि वे सामान्य तरीके से बड़ी हो सकतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें