फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिकाओं के लिए रुकवाई फ्लाइट: विमान में बम की दी झूठी सूचना, लड़कियों संग और समय बिताना चाहते थे युवक

Fri, 13 Jan 2023 10:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फ्लाइट में बम की सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
स्पाइस जेट की दिल्ली-पुणे उड़ान संख्या एसजी-8938 में गुरुवार को बम की झूठी कॉल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ब्रिटिश एयरवेज के ट्रेनी टिकटिंग एजेंट का काम करता है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने अपने दोस्तों की गर्लफ्रेंड को दिल्ली में रोकने के लिए बम की झूठी सूचना दी थी। वह विमान से पुणे जा रही थी। पुलिस वारदात में शामिल आरोपी के दोनों दोस्तों की तलाश कर रही है। गुरुवार शाम स्पाइस जेट के कॉल सेंटर में विमान में बम रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों सर्तक हो गईं।
विज्ञापन

2 of 6
आईजीआई एयरपोर्ट थाना - फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी पर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ व दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और विमान में सवार यात्रियों को नीते उतारा। उसके बाद विमान को रनवे से दूर किनारे में ले जाकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस ने सूचना को अफवाह करार दिया और झूठी सूचना देने वाले की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान पुलिस टीम ने जिस नंबर से सूचना दी गई थी, उसे सर्विलांस पर लगाया। छानबीन में पता चला कि यह मोबाइल नंबर अभिनव प्रकाश का है। इसके बाद पुलिस टीम ने द्वारका सेक्टर 22 में आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
मनाली में युवतियों में हुई थी मुलाकात
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले दिनों उसके दो दोस्त कुणाल व राकेश मनाली गए थे। जहां उनकी दो युवतियों से जान पहचान हुई थी। दोनों युवती गुरुवार को स्पाइस जेट की फ्लाइट से पुणे जा रही थीं। अभिनव के दोस्तों ने उससे कहा कि वह महिला मित्र के साथ और समय गुजारना चाहता है। ऐसे में कुछ ऐसा करना होगा, जिससे फ्लाइट विलंब से उड़ान भरे।
विज्ञापन

5 of 6
आईजीआई एयरपोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
स्पाइस जेट की ओर से संपर्क करने पर आरोपी ने नहीं दिया जवाब
इसके बाद तीनों ने विमान में बम होने की झूठी सूचना देने की योजना बनाई। अभिनव प्रकाश ने अपने मोबाइल से फोन कर स्पाइस जेट के कॉल सेंटर में विमान में बम होने की जानकारी दी। स्पाइस जेट की ओर से अभिनव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसने फोन पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्पाइस जेट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
उड़ान में देरी होने पर आरोपियों ने पार्टी भी की 
आरोपी ने इस दौरान अपने दोस्तों को महिला मित्र से संपर्क करने के लिए कहा। जब आरोपियों को विमान की उड़ान में देरी होने की बात का पता चला तो उन लोगों ने पार्टी भी की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूल से हाई स्कूल व इंटरमीडिएट किया है। इसके बाद इग्नू से टूर एंड ट्रेवल्स का डिप्लोमा किया। अभी वह ब्रिटिश एयरवेज में ट्रेनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें