बीएमडबल्यू हादसे की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन पहुंची। एफएसएल के वैज्ञानिक अधिकारी गौरव ओस्तवाल ने बताया कि हम FSL के प्रोटोकॉल के अनुसार कार का निरीक्षण कर रहे हैं।
राजधानी दिल्ली के धौला कुआं में रविवार की दोपहर में हुए भीषण हादसे ने एक परिवार को तबाह कर दिया। दर्दनाक हादसे में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में कार सवार दंपती भी घायल हुए हैं।
उधर, यह बात भी साफ हो गई है कि बीएमडब्ल्यू कार चलाने वाली महिला नशे में नहीं थी। महिला गगनप्रीत की मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद यह बात साफ हो गई है कि महिला गगनप्रीत हादसे के समय नशे में नहीं थीं। बीएमडबल्यू दुर्घटना मामले की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन पहुंची है। एफएसएल के वैज्ञानिक अधिकारी गौरव ओस्तवाल ने बताया कि हम FSL के प्रोटोकॉल के अनुसार कार का निरीक्षण कर रहे हैं। डेंट और स्क्रैच के निशानों का पूरा विश्लेषण किया जाएगा। विश्लेषण पूरा होने के बाद ही हम कुछ कह सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला
- फोटो : ANI
यह भी जानकारी सामने आई है कि BMW पहले डिवाइडर से टकराई थी। यह बात सीसीटीवी से साफ हुई है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि गगनप्रीत की कार पहले डिवाइडर से टकराई, इसके बाद पलट गई। जैसे ही बीएमडब्ल्यू कार पलटी तो वहां से जा रहे अधिकारी नवजोत की बाइक भी चपेट में आ गई। इसके बाद नवजोत की बाइक बस से टकरा गई।
विज्ञापन
3 of 11
धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला
- फोटो : ANI
उप सचिव नवजोत सिंह को मृत अवस्था में लाया गया अस्पताल
जीटीबी नगर स्थित न्यूलाईफ अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट डाक्टर शकुंतला कुमार ने बताया कि उप सचिव नवजोत सिंह मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर दोपहर दो बजे सड़क हादसे में घायल मरीजों को अस्पताल लाया गया। बताया गया कि एक कार व बाइक में टक्कर हुई है। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही प्राथमिक उपचार दिया।
4 of 11
धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
डॉक्टर शकुंतला ने बताया कि मृतक की पत्नी को कई जगह चोट लगी हुई थी। पीड़ित घायल महिला ने खुद का इलाज दूसरे अस्पताल में कराने की इच्छा जाहिर की। ऐसे में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जाने दिया गया। बीएमडब्ल्यू कार चला रही महिला और उनके पति भी अस्पताल पहुंचे थे। उनका भी इमरजेंसी वार्ड में तुंरत इलाज शुरु किया गया। घायल महिला की हालत सही होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
5 of 11
आरोपी कार चालक गगनप्रीत कौर
- फोटो : ANI
महिला के पति के नाक से खून आने और नाक की हड्डी टूटने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुझे यह भी पता नहीं था कि मरीज को कहां से लाया जा रहा है। मुझे सिर्फ फोन पर यह पूछा गया था कि यहां आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध है। इस दौरान मैंने कहा कि मरीज को लाएं, हम इलाज करेंगे।
विज्ञापन
6 of 11
धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सोमवार सुबह दक्षिण पश्चिमी जिला पुलिस जीटीबी नगर स्थित नू लाइफ अस्पताल पहुंची, जहां से पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार चला रही गगनप्रीत कौर को हिरासत में ले लिया। इस दौरान काफी संख्या में अस्पताल के अंदर और बाहर पुलिस मौजूद रही। पुलिस उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
7 of 11
धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बीएमडब्ल्यू कार ने वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप सचिव कुचला, मौत
दिल्ली कैंट के धौलाकुआं इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार ने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप सचिव नवजोत सिंह को कुचल दिया। हादसे में उनकी पत्नी भी घायल हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। कार को एक महिला चला रही थी। सेंट्रल वर्ज से टकराने बाद कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई और बाइक एक बस से टकरा गई। हादसे के बाद महिला ने अपने पति के साथ घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को कैब से लेकर जीटीबी नगर स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां नवजोत सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
8 of 11
धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला
- फोटो : ANI
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे धौला कुआं से दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन रोड की ओर ट्रैफिक जाम की सूचना से संबंधित तीन पीसीआर कॉल मिली। दिल्ली कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां एक बीएमडब्ल्यू कार सड़क पर तिरछी खड़ी थी और एक बाइक मेट्रो पिलर संख्या 67 के पास सड़क के डिवाइडर के पास क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी।
9 of 11
मृतक नवजोत सिंह और उनकी पत्नी संदीप कौर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार एक महिला चला रही थी, जिसने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और उनकी पत्नी लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें पता चला कि कार के सेंट्रल वर्ज से टकराने के कारण डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हुई। बाइक चपेट में आई और बस से बाइक टकरा गई।
10 of 11
वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव नवजोत सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बीएमडब्ल्यू हादसे की आरोपी महिला चालक गिरफ्तार
वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप सचिव नवजोत सिंह की बाइक में टक्कर मारने के मामले में बीएमडब्ल्यू कार चालक गगनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में नवजोत सिंह की जान चली गई जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर हैं। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि संदीप कौर के बयान पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 गैर-इरादतन हत्या, धारा 125 बी सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाना, धारा 281 जीवन को खतरे में डालना और धारा 238 ए सबूतों को नष्ट और छुपाने के तहत मामला दर्ज किया है।
हादसे के बाद इसी अस्पताल में कराया गया था भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
घटना में कार के पलट जाने से आरोपी महिला गगनप्रीत कौर उसका पति परीक्षित मक्कर घायल हो गए थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सोमवार दोपहर पुलिस ने आरोपी महिला गगनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का घोड़े के चमड़े की सीटें, कवर, बेल्ट आदि बनाने का कारोबार है।