फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी डिबेट में सपा की इस नेत्री से बीजेपी नेता ने की अभद्रता, कहा- ज्यादा फड़फड़ाएंगी तो...

Thu, 02 Feb 2017 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के ख‌िलाफ कराई एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
सपा की महिला प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने भाजपा के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला पर एक चैनल के कार्यक्रम में अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

2 of 10
पंखुड़ी पाठक - फोटो : सोशल मीड‌िया
सपा प्रवक्ता ने मामले में थाना सेक्टर-58 में शिकायत दी है। आरोप है कि मंगलवार रात सेक्टर-57 स्थित एक चैनल के कार्यक्रम में वह और भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 10
पंखुड़ी पाठक - फोटो : सोशल मीड‌िया
चैनल में बजट पर बहस चल रही थी। इसी दौरान प्रेम शुक्ला ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। शुक्ला ने कहा, 'पंखुड़ीजी, आप ज्यादा पंख मत फड़फड़ाइए। मैं आपके बारे में ऐसी बात बोलूंगा कि आप शर्मिंदा हो जाएंगी।'

4 of 10
अख‌िलेश यादव के साथ पंखुड़ी पाठक - फोटो : सोशल मीड‌िया
शुक्ला ने आगे कहा, 'मैं जानता हूं कि यादव परिवार में महिलाओं से कैसी राजनीति करवाई जाती है। मैं सबूत लेकर खड़ा हो जाऊंगा।'
विज्ञापन

5 of 10
पंखुड़ी पाठक - फोटो : सोशल मीड‌िया
साथ ही प्रेम शुक्‍ला ने डिबेट शो के दौरान पंखुड़ी के नाम का भी मजाक उड़ाया। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद से वह मानसिक तनाव में हैं।
विज्ञापन

6 of 10
पंखुड़ी पाठक - फोटो : सोशल मीड‌िया
मामले में पुलिस का कहना है कि सपा प्रवक्ता के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

7 of 10
पंखुड़ी पाठक का पर‌िवार - फोटो : सोशल मीड‌िया
चैनल से कार्यक्रम की मूल रिकॉर्डिंग मांगी गई है। अगर आरोप सही पाए गए तो रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

8 of 10
पंखुड़ी पाठक - फोटो : सोशल मीड‌िया
बता दें क‌ि पंखुड़ी ने डीयू से लॉ की पढ़ाई की है। उन्होंने 2010 में हंसराज कॉलेज में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद का चुनाव भी जीता था।

9 of 10
पंखुड़ी पाठक - फोटो : सोशल मीड‌िया
पंखुड़ी  2010 में सपा से जुड़ीं।
विज्ञापन

10 of 10
पंखुड़ी पाठक - फोटो : सोशल मीड‌िया
2 से 3 साल तक पार्टी की तरफ से प्रत्‍याशियों को छात्रसंघ चुनाव भी लड़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें