यूपी चुनाव को लेकर वैसे तो हर स्टार प्रचारक को देखने सुनने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है, लेकिन यहां नजारा कुछ अलग ही था।
विज्ञापन
2 of 6
manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी बृहस्पतिवार को पार्टी प्रत्याशी पंकज सिंह को समर्थन देने नोएडा पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा और राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ के साथ मिलकर रोड शो में भाग लिया और लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्हें देखने के लिए जगह-जगह भीड़ उमड़ी।
दोपहर करीब 12:30 बजे सेक्टर-4 स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से रोड शो निकला। प्रत्याशी पंकज सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विधायक विमला बाथम, पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, पूर्व मंत्री नवाब सिंह, क्षेत्रीय मंत्री मनोज गुप्ता व विनोद शर्मा सहित दर्जन भर नेता एक मिनी ट्रक पर सवार होकर निकले।
विज्ञापन
3 of 6
manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
पीछे-पीछे सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रहा। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की नेता भी शामिल रहीं। हालांकि अनुमति प्राप्त गिनती की गाड़ियों में ही भाजपा का झंडा लगा था। डीएम चौक पर रोड शो के पहुंचते ही स्टार प्रचारक मिनी ट्रक पर सवार हुए।
4 of 6
manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
रोड शो अट्टा से होते हुए छलेरा मेन रोड, अगाहपुर, सेक्टर-49 से सलारपुर, भंगेल होते हुए नया गांव, सेक्टर-93, गेझा, सेक्टर-47, 50, 33, 34, 24, 22, बांस बल्ली मार्केट, हरौला, नया बांस होते हुए सेक्टर-4 में खत्म हुआ। रोड शो के दौरान अट्टा और भंगेल में जाम लग गया।
विज्ञापन
5 of 6
manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
रोड शो के दौरान समर्थकों की मांग पर मनोज तिवारी ने एक गीत भी गाया। इसमें उन्हाेंने मोदी और भाजपा का गुणगान करते हुए प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की। हिंडन विहार से आगे एकाएक केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ भी रोड शो में शामिल हो गए। मनोज तिवारी के साथ राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को देख कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया।
पांच मिनट पहले रोड शो रोकने की अपील
शाम पांच बजने में केवल पांच मिनट बचे थे और मनोज तिवारी का रोड शो वापस कार्यालय पहुंच चुका था। इसके बाद पुलिस ने घड़ी देखी और रोड शो खत्म करने की अपील की। इसके बाद मनोज मिनी ट्रक से उतरकर रवाना हो गए।