भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया। (सभी फोटो: अमर उजाला/नई दिल्ली) बीएसईएस के नेहरू प्लेस स्थित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन में विधायक धर्मदेव सोलंकी, सतप्रकाश राणा और दक्षिणी दिल्ली के क्षेत्रीय निवासी भी मौजूद थे। इस मौके पर बिधूड़ी ने कहा कि बीएसईएस के अधिकारी और कर्मचारी केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए जानबूझ कर कटौती कर रहे हैं। उन्होंने बीएसईएस अधिकारियों पर मनमानी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली की कमी नहीं है, बावजूद इसके लगातार अघोषित कटौती की जा रही है।