फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑड-ईवन के विरोध में घोड़े की सवारी कर संसद पहुंचे भाजपा सांसद

Wed, 27 Apr 2016 01:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
घोड़े पर संसद पहुंचे सांसद - फोटो : ANI
दिल्ली में जारी ऑड-ईवन फॉर्मूले का आम और खास आदमी अपने ही अंदाज में कहीं समर्थन कर रहे हैं तो कही विरोध भी कर रहे हैं। भाजपा सांसद ने भी ऐसा ही किया।
विज्ञापन

2 of 7
सम-विषम का अनूठा विरोध - फोटो : ANI
आज भाजपा सांसद राम प्रसाद शर्मा ऑड-ईवन फॉर्मूले के विरोध में घोड़े पर संसद पहुंचे। राम प्रसाद शर्मा असम से भाजपा सांसद हैं।
विज्ञापन

3 of 7
घोड़े पर संसद पहुंचे सांसद - फोटो : ANI
राम प्रसाद शर्मा ने दिल्ली सरकार के फॉर्मूले पर तंज कसते हुए एक स्टीकर भी घोड़े पर लगाया हुआ था। इस पर पॉल्यूशन फ्री व्हीकल लिखा हुआ था।

4 of 7
कार पर पोस्टर वार - फोटो : ANI
वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद विजय गोयल भी एक बार फिर ऑड-ईवन का विरोध करते नजर आए। विजय गोयल की गाड़ी पर इसके विरोध में कई पोस्टर और स्टीकर लगे हुए थे।
इनमें फॉर्मूले की आलोचना की गई थी और लिखा था कि ऑड-ईवन से कुछ भी नहीं मिलेगा। यह केवल परेशानी बढ़ाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
विजय गोयल ने किया विरोध - फोटो : ANI
विजय गोयल ने गाड़ी पर लगे पोस्टरों के जरिए दिल्ली सरकार की इस स्कीम को प्रदूषण कम करने के लिहाज से नाकाम करार दिया। बता दें कि हाल ही में गोयल पर फॉर्मूले के नियमों का विरोध करने पर जुर्माना भी लगा था।
विज्ञापन

6 of 7
बस से पहुंचे अंशुल वर्मा - फोटो : इंडियन एक्सप्रेस
हालांकि भाजपा के कुछ सासंद ऑड-ईवन फॉर्मूले का पालन करते भी नजर आए। इनमें हरदोई से भाजपा सांसद अंशुल वर्मा बस संसद पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साईकिल से पहुंचे मनोज तिवारी - फोटो : ANI
भाजपा सांसद मनोज तिवारी संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए साईकिल से पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे ऑड ईवन का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें