भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली और सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
ऐतिहासिक है दिल्ली विधानसभा का सदन
दिल्ली विधानसभा का सदन ऐतिहासिक है। अध्यक्ष का पद लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं का प्रतीक है। भारत के संसदीय इतिहास के पहले निर्वाचित अध्यक्ष विठ्ठल भाई पटेल ने ठीक 100 वर्ष पहले 1925 में इस आसन को सुशोभित किया था। इस सभागार में गोपाल कृष्ण गोखले, विठ्ठल भाई पटेल, पं. मदन मोहन मालवीय, सुंदर सिंह मजीठिया, पंडित मोतीलाल नेहरू, लाला लाजपत राय जैसे लोगों ने सुशोभित किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी यहां दो बार आए थे। निर्वाचित प्रतिनिधियों का सदन बना तो यहां पर सरदार गुरमुख निहाल सिंह, जग प्रवेश चंद्र, लाल कृष्ण आडवाणी, मीर मुश्ताक अहमद, पुरुषोत्तम गोयल, चरती लाल गोयल, सुभाष चोपड़ा, अजय माकन, चौ. प्रेम सिंह, डा. योगानंद शास्त्री, एमएसधीर, राम निवास गोयल जैसे अनुभवी नेताओं ने इस आसन की शोभा बढ़ाई है।