बूचड़खानों पर उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के बाद देशभर में जहां इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, वहीं बुलंदशहर में भाजपा विधायकों व कार्यकर्ताओं की हत्या करने का एक धमकी भरा पत्र आया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sirohi
बुलंदशहर के भाजपा विधायक विरेंद्र सिंह सिरोही के घर में सोमवार को एक अंतरदेशीय आया जिसमें लिखा है कि कत्लखाने(बूचड़खाने) बंद करवाने वाले भाजपा विधायकों की हत्या कर दी जाएगी अगर यह फैसला वापस नहीं लिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
slaughter house
अंतरदेशीय भेजने वाले व्यक्ति ने अपना नाम हाजी आरिफ लिखा है। बता दें कि हाजी आरिफ एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है और फिलहाल जिला बदर होने की वजह से शहर से बाहर है।
4 of 5
letter
धमकी भरा खत सामने आने के बाद इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। बुलंदशहर के एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने कहा है कि मामले की एनसीआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। (फोटोः आशीष शुक्ला/बुलंदशहर)
मालूम हो कि यूपी में भाजपा सरकार बनते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवैध बूचड़खानों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है। जिसके बाद प्रदेशभर में कई बूचड़खानों में ताला लग गया है। हालांकि इसके विरोध में पूरे प्रदेश के मीट व्यवसायी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। (फोटोः आशीष शुक्ला/बुलंदशहर)