फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के मामा के हत्यारों का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, तब तक बरसाते रहे गोलियां जब तक नहीं निकली जान

Fri, 09 Oct 2020 10:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
नरेश त्यागी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र के लोहिया नगर में शुक्रवार तड़के सुबह की सैर के दौरान भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी (60) को स्कूटी सवार बदमाशों ने गोलियों से भून डाला।अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें स्कूटी सवार बदमाश दिखाई दे रहे हैं। इस सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि बदमाशों ने पूरी योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है और हत्या के बाद कुछ ऐसा किया जिससे इलाके के लोग दहशत में हैं। पढ़ें पूरी घटना और सीसीटीवी फुटेज में क्या-क्या सामने आया है ये भी जानें...
विज्ञापन

2 of 5
घर में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। जिसमें हत्यारों का चेहरा सामने आया है। ये भी सामने आया है कि बदमाश स्कूटी पर सवार होकर आए थे और पहले उन्होंने कुछ देर नरेश त्यागी से रुककर बातचीत की। फिर स्कूटी चलाते हुए वह थोड़ा आगे बढ़े और उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
सीसीटीवी में कैद स्कूटी सवार हत्यारे - फोटो : अमर उजाला
गोली लगने पर नरेश ने भागना शुरू किया लेकिन फिर वह घायल होने के कारण गिर गए। इसके बाद यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह मर गए हैं एक बदमाश उनके पास आया और उनके सिर में दो गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौत हो गई और आरोपी आराम से वहां से फरार हो गए। 

4 of 5
हत्या के बाद आपस में बात करते परिजन और पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है उससे यह पूरी तरह से योजनाबद्ध और रेकी के बाद की गई लगती है। हालांकि परिवार और पुलिस दोनों ही किसी तरह की रंजिश की बात से इनकार कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें किसी पर शक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक नरेश त्यागी सरकारी ठेकेदार थे। वह पीडब्ल्यूडी और आरईइस विभाग आदि में ठेकेदारी करते थे। यह वारदात उस वक्त हुई जब सुबह करीब 5:45 बजे वह जदयू महासचिव केसी त्यागी के आवास के सामने बने पार्क में घूमने जा रहे थे। नरेश त्यागी मूल रूप से मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव सारा के रहने वाले थे। नरेश त्यागी के दो बेटे शेखर और अश्वनी त्यागी भी नगर निगम में ठेकेदारी करते हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि स्कूटी सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर नरेश त्यागी की हत्या की है। घटना के अनावरण के लिए 4 टीमें गठित कर दी गयी हैं। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें