फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पीड़िता को लेकर बलात्कारी कार से खुद पहुंचा थाने

विज्ञापन
1 of 5
आरोप है कि दिल्ली में बीजेपी नेता के बेटे ने एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार ने भूपानी थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस की पहल पर आरोपी युवक पीड़िता को खुद लेकर चौकी पहुंच गया।
विज्ञापन

जब पीड़िता को लेकर बलात्कारी कार से खुद पहुंचा ‌थाने

2 of 5
मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

जब पीड़िता को लेकर बलात्कारी कार से खुद पहुंचा ‌थाने

3 of 5
भूपानी थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम चार बजे घर से ट्यूशन पढ़ने निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। देर शाम तक उसके न लौटने पर पिता और परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। पता चला कि किशोरी को भाजपा नेता बालकिशन का बेटा सन्नी अगवा कर कार में बैठा कर ले गया है। इस पर परिजन भाजपा नेता के यहां पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि नेता ने उन्हें भगा दिया और पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार को पीड़ित परिवार के साथ मोहल्ले वालों ने थाने के सामने हंगामा किया तब जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई।

जब पीड़िता को लेकर बलात्कारी कार से खुद पहुंचा ‌थाने

4 of 5
पुलिस पर आरोप है कि उसने आरोपी की तलाश नहीं की बल्कि उसे हाजिर कराने के लिए पिता बालकिशन की मिन्नतें करती रही। यही वजह रही कि बृहस्पतिवार को आरोपी सन्नी किशोरी के साथ खेड़ी पुल चौकी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़िता को लेकर बलात्कारी कार से खुद पहुंचा ‌थाने

5 of 5
मामले की जांच कर रहे एएसआई विजय कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। सन्नी को जेल भेजा जा रहा है। भाजपा नेता बाल किशन चौहान ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवार के संपर्क में थे और पुलिस का सहयोग कर रहे थे। किशोरी ने पुलिस के सामने बेटे के साथ रहने की इच्छा भी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें