BJP leader murder case
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-10ए थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मूलरूप से चरखी दादरी के चंपापुरी गांव निवासी मृतका के ससुर चंद्रभान ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुनील गोदारा धनवापुर स्थित गोदरेज कंपनी में बतौर पीएसओ काम करता है। वह सेना से सेवानिवृत है। वह अपने बेटे और पुत्रवधू के साथ सेक्टर-93 के स्पेज सोसायटी में आठवीं मंजिल स्थित फ्लैट नंबर ए/82 में किराए पर रहते हैं।