दिल्ली का MCD चुनाव काफी नजदीक है। ऐसे में लोगों को BJP का एक नया रूप देखने को मिल रहा है।MCD चुनाव के लिये अपने 80,000 साइबर वॉरियर्स के साथ चुनावी मैदान में उतरी है BJP।
विज्ञापन
2 of 9
bjp cyber worriers
बता दें कि BJP देश में चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा सोशल मीडिया का प्रयोग करने वाली पार्टी बन गई है। जिस गति से पार्टी सोशल मीडिया पर कार्य कर रही है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि आगे भी पार्टी लोगों का वोट लेने के लिए इसी गती को बरकरार रखेगी।
विज्ञापन
3 of 9
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी ने एक विशाल आईटी सेल का गठन किया है जिसमें 80,000 सदस्य हैं। इस सेल में 272 वार्ड और 3 आइटी चैम्बर में 280 सोशल मीडिया विशेषज्ञों के नेतृत्व में कार्य करते हैं।
4 of 9
पार्टी का यह विशाल आइटी सेल दिल्ली के पंडित पंत मार्ग स्थित भाजपा के राज्य कार्यालय में है। चेंबर में 15 वरिष्ठ साइबर एक्स्पर्ट नियुक्त हैं जो पार्टी के सोशल मीडिया कैंपेन को नियंत्रित करते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
यह कार्य लगभग आठ महीनों से चल रहा है। पार्टी के वॉलेंटियर्स सोशल मीडिया पर लोगों से जुड़ने में काफी प्रभावशाली हैं। इनकी उम्र लगभग 20 से 40 के बीच है। इस टीम के एक वॉलेंटियर का कहना है कि 'हम शोशल मीडिया के जरिये हर एक वोटर तक पहुंचेंगे। जो लोग व्हाट्स्ऐप पर नहीं हैं उनके लिये बूथ लेवल के कर्मचारी हैं। हम इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर भी हैं।'
विज्ञापन
6 of 9
दिल्ली में पार्टी 14 जिलों में कार्य कर रही है और लगभग 8000 व्हाट्सऐप ग्रुप पर एक्टिव हैं। पार्टी का सबसे पहला फोकस दिल्ली के नागरिकों को यह बताना है कि भाजपा सांसदों द्वारा देश में क्या-क्या कार्य किये गए हैं। दूसरा, लोगों को यह बताना कि पार्टी के द्वारा दिल्ली में क्या-क्या कार्य किये गए हैं। तीसरा, पीएम मोदी द्वारा किये गए कार्यों पर जैसे डीजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया आदि पर प्रकाश डालना।
विज्ञापन
7 of 9
जहां एक ओर भाजपा सरकार और सांसदों की उपलब्धियों की बात की जाती है वहीं, इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल विरोधी दलों पर हमले के लिए भी किया जा रहा है। पार्टी के वॉलेंटियर्स दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामयाबी की ओर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं। दिल्ल नगर निगम चुनावों में भाजपा ने नए चेहरों को पार्टी में शामिल करने का फैसला किया है।
8 of 9
इसके साथ ही साथ ये नए चेहरे भविष्य में क्या काम करेंगे इस बारे में भी विस्तार से बताया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर चुनाव में हिस्सा ले रहे उम्मीदवारों कर संक्षिप्त विवरण भी दिया गया है ताकि मतदाता उनके बारे में जरूरी जानकारी हासिल कर सके।
पार्टी के प्रवक्ता तेजिन्द्र बग्गा ने कहा कि पार्टी को एक हफ्ते में लगभग 5000 एप्लीकेशन मिले थे। लेकिन जैसे ही पार्टी ने नये चेहरों को अवसर देने की बात कही गई एप्लीकेशन की संख्या में तेजी से उछाल आया। अगले छह दिनों में आवेदनों की संख्या बढ़कर 33,675 हो गई।