कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन में दूसरी बार आए 9 करोड़ के भैंसें युवराज के सामने नेताओं का आकर्षण भी फीका पड़ गया है। युवराज को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। कुरुक्षेत्र से आए युवराज के मालिक का दावा है कि युवराज की कीमत 9 करोड़ लगाई गई।
विज्ञापन
2 of 5
buffalo
- फोटो : अमर उजाला
इसे देखने के लिए लोग लाइन लगाकर खड़े थे। सूरजकुंड की वादियों में चल रहे तीन दिवसीय द्वितीय कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन में प्रदेश के किसान अपने-अपने पशु लेकर पहुंच रहे हैं। शनिवार को जब दर्शकों को युवराज के आने की सूचना मिली तो बच्चों से लेकर पुरुष व महिलाएं उसे देखने चल पड़े।
विज्ञापन
3 of 5
buffalo
- फोटो : अमर उजाला
दस साल का युवराज नौ बार देश के विभिन्न राज्यों की प्रदर्शनियों में चैंपियन घोषित किया जा चुका हैं। मुर्राह नस्ल का युवराज ही नहीं युवराज की मां गंगा (भैंस) भी सबसे अलग है। वह भी साढ़े 26 लीटर दूध देकर एक रिकॉर्ड बना चुकी है। कर्मवीर ने बताया एग्जीबिशन में युवराज के भाई भीम, बहन सरस्वती को भी लाया गया है। ये भी युवराज की तरह एक दिन हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।
4 of 5
buffalo
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे रखा नाम
मुर्राह नस्ल के झोंटे का नाम युवराज मालिक कर्मवीर ऐसे ही नहीं रखा गया था। उन्होंने बताया कि 2007 में जब क्रिकेटर युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। उसी दौरान इसका जन्म हुआ था। युवराज के इस कारनामे पर ही इस भैंसें का नाम युवराज रखा गया था।
ये है युवराज की खुराक
कर्मबीर ने बताया कि युवराज रोजाना 20 लीटर दूध चार किलोग्राम सेब, चार किलोग्राम दाना खाता है। वह किसी भी वीआईपी से कम नहीं है। उसकी सेहत के लिए उसे डेढ़ घंटे तक रोजाना सैर कराई जाती है। उसकी खुराक व देखरेख में रोजाना 2500 रुपए खर्च किए जाते हैं। उसका पिता योगराज भी कई बार राष्ट्रीय चैंपियन रहा है।