फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : जश्न में डूबे भाजपाई, केसरिया रंग में रंगा पार्टी मुख्यालय

Mon, 13 Mar 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
up election 2017 - फोटो : अमर उजाला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव परिणाम आते ही पार्टी मुख्यालय पर केसरिया रंग रंग दिया। जोश से भरे कार्यकर्ता रंग और गुलाल लेकर बैंड बाजे के साथ पहुंचे और घंटों खुशिया मनाते रहे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
up election 2017 - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने होली व दिवाली एक साथ मनाई। 
विज्ञापन

3 of 5
up election 2017 - फोटो : अमर उजाला
अशोक रोड स्थित पार्टी मुख्यालय के अंदर एवं बाहर भाजपाइयों ने एक-दूसरे गुलाल लगाकर होली खेली और पटाखेबाजी की। इसके अलावा बैंड बाजे, ढोल और नगाड़े के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। भाजपा मुख्यालय पूरा दिन जश्न में डूबा रहा। 

4 of 5
up election 2017 - फोटो : अमर उजाला
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझान आने के साथ ही अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के आने का दौर शुरू हो गया। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मतगणना आगे बढ़ने के साथ-साथ भाजपाइयों की भीड़ भी बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
up election 2017 - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते सुबह 10 बजे उन्होंने मुख्यालय के अंदर और बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया। वे एक-दूसरे को गुलाल लगाने में जुट गए। तभी लगभग 10.30 बजे कुछ कार्यकर्ता पटाखेबाजी करने लगे। इसी बीच 11 बजे कार्यकर्ता बैंड बाजे, ढोल और नगाड़े वालों को लेकर आ गए और मुख्यालय के अंदर प बाहर धमाल मचाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें