फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics : पंजाब में जीत की खबर सुन ढोल की थाप पर गुलाल उड़ा, घंटों भंगड़े पर थिरके कांग्रेस कार्यकर्ता

Sun, 12 Mar 2017 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
up election 2017 - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में कांग्रेस की वापसी की खबर सुनते ही दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा और ढोल नगाड़े की थाप पर थिरकना शुरू कर दिया। महिलाओं ने भी गुलाल से होली खेली। 
 
विज्ञापन

2 of 5
up elction 2017 - फोटो : अमर उजाला
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर जबरदस्‍त जीत दर्ज की है।  10 साल बाद राज्‍य में एक बार फिर पार्टी की वापसी हो रही है। पंजाब चुनाव परिणाम का रुझान कांग्रेस के पक्ष में आने के बावजूद कार्यकर्ताओं में जोश नजर नहीं आ रहा था। 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझान आने के चार घंटों बाद ही जश्न का माहौल दिखना शुरू हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
up election 2017 - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में जीत का स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद भी कार्यकर्ता मणिपुर और गोवा के नतीजों को लेकर असमंजस में रहे। बड़े नेता तो चार बजे तक गायब रहे लेकिन यूपी में हार के बीच पंजाब में मिली शानदार जीत को यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गुलाल के रंगों संग पटाखों के साथ जश्न मनाया पर मिठाई नदारद रही। 

4 of 5
up election 2017 - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ता कहते दिखे कि मणिपुर और गोवा का परिणाम साफ हो जाए तब जश्न शुरू करेंगे। एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन जीत का जश्न मनाती दिखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
up election 2017 - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में बढ़त के बाद जीत सुनिश्चित होने के साथ ही राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए। धीरे-धीरे कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ी। ठीक पौने दो बजे जश्न शुरू हुआ। एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन समेत यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने गुलाल की होली खेलनी शुरू की। मुख्यालय के लॉन में करीब पौने घंटे तक ढोल की थाप पर भंगड़ा और गुलाल उड़ता रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें