फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बर्ड फ्लू से 24 घंटे में 11 पक्षियों मरे, हौज खास डियर पार्क बंद

Fri, 21 Oct 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
हौज खास ड‌ियर पार्क - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली सरकार के अनुसार हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे में 11 पक्षियों की मौत होने की जानकारी मिली है। चिड़ियाघर में बृहस्पतिवार को तीन और पक्षियों की मौत हो गई। वहीं, चार बतखों की मौत के बाद डियर पार्क को भी बंद कर दिया गया है। इन बतखों में बर्ड फ्लू का वायरस है या नहीं, इसकी जांच के लिए जालंधर स्थित लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

2 of 11
हौज खास ड‌ियर पार्क - फोटो : अमर उजाला
डियर पार्क को फिलहाल 25 अक्तूबर तक के लिए बंद किया गया है। इसके लिए बर्ड फ्लू के एच5एन1 वायरस को कारण बताया गया है। चिड़ियाघर में अब बाहर से डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई है। उन्होंने पक्षियों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 11
हौज खास ड‌ियर पार्क - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि अभी तक चिड़ियाघर से 25 से ज्यादा पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा वायरस का पता लगाने के लिए पक्षियों की बीट की जांच भी की जा रही है। बृहस्पतिवार को जिन तीन पक्षियों की मौत हुई है, उनमें दो रोजी पेलिगन है। ये प्रवासी पक्षी हैं, लेकिन अब दिल्ली चिड़ियाघर को अपना घर बना चुकी है।

4 of 11
bird flu - फोटो : अमर उजाला
सरकार की 23 सदस्यीय कमेटी रखेगी नजर
दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में पक्षियों की हो रही मौत और बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद सरकार इससे निपटने की तैयारी में जुट गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के विकास मंत्री गोपाल राय ने सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की। जिसमें  23 सदस्यीय कमेटी बनाने का फैसला लिया गया। साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम की संख्या भी अब 10 कर दी गई है।
विज्ञापन

5 of 11
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को पक्षियों की मौत का आंकड़ा
सुंदर नगरी        3
तुगलकाबाद        1
डियर पार्क         4
चिड़ियाघर       3
(अब तक कुल मरे 21 )
विज्ञापन

6 of 11
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर के दौरे पर मंत्री गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में अलग-अलग जगहों से पक्षियों के मरने की खबर आ रही है। टीमें तैनात कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। यह खतरा अभी मुर्गा मंडी में नहीं पहुंचा है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। लोग जागरूक रहें और पक्षियों को छुए नहीं। अगर कहीं पक्षियों के मरने की जानकारी हो तो सरकार को सूूचना दें।-गोपाल राय, विकास मंत्री दिल्ली सरकार
विज्ञापन

7 of 11
bird flu - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में पक्षियों की हो रही मौत और बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद सरकार इससे निपटने की तैयारी में जुट गई है। बृहस्पतिवार को गोपाल राय ने सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की। जिसमें 23 सदस्यीय कमेटी बनाने का फैसला लिया गया।

8 of 11
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम की संख्या भी अब 10 कर दी गई है। गोपाल राय ने दिल्ली सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि दिल्लीवाले जागरूक रहें घबराएं नहीं। गोपाल राय ने बताया कि हमें बृहस्पतिवार को दिल्ली के तीन अलग-अलग इलाकों से पक्षियों के मरने की सूचना मिली है। कल से अभी तक 50 पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। डियर पार्क को बंद कर दिया है।

9 of 11
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
सभी विभागों को लेकर बनी कमेटी का विकास आयुक्त संदीप कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बर्ड फ्लू से प्रभावित रह चुके राज्यों महाराष्ट्र, चंडीगढ़ व केरल के अधिकारियों से भी संपर्क कर रहे हैं।

10 of 11
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
गोपाल राय ने कहा कि एनसीआर में भी अलर्ट किया गया है। उनके निगमों से हर संभव तैयारी के साथ मदद करने की अपील की गई है। दिल्ली के सभी संबंधित विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। एमसीडी को भी अपनी एक टीम बनाने का निर्देश दिया गया है। जरूरत पड़ने पर अधिकारियों से छुट्टी वाले दिन भी काम लिया जाएगा।
विज्ञापन

11 of 11
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
विकास मंत्री ने दिल्लीवालों से अपील की है कि वह मरे हुए पक्षियों को न छुएं। इसकी सूचना सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर दें। सरकार हर स्थिति से निपटने को तैयार है। सरकार के पास बर्ड फ्लू से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में टेमीफ्लू टेबलेट उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें