बिग-बॉस 11 की प्रतिभागी बंदगी कालरा बिग बॉस के घर से बेघर हो चुकी हैं। बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा की नजदीकियों ने काफी सुर्खियां बटोरीं। मालूम हो कि बंदगी कालरा इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं और इस बार कारण बेहद दिलचस्प है।
विज्ञापन
2 of 5
bandgi kalra
- फोटो : instagram
बता दें कि घर से बेघर होने के बाद उन्होंने टॉपलेस फोटोशूट करवाया है जिसमें वह बेहद हॉट अंदाज में नजर आईं। उन्होंने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर पोस्ट की हैं। बंदगी कालरा अब मॉडलिंग करने लगीं हैं। उन्होंने बेहद सिजलिंग ब्लैक एंड व्हाइट फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं।
विज्ञापन
3 of 5
bandgi kalra
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा के रिश्ते पर सभी को संदेह होता था। लोगों को यही लगता था कि फुटेज के लिए दोनों नाटक करते हैं। पर इस बात को गलत बताते हुए बंदगी कालरा ने घर से बेघर होने के बाद मीडिया में यह साफ-साफ कह दिया कि जो भी था जो सब सच था और हम अपना रिलेशनशिप आगे कंटीन्यू करेंगे।
4 of 5
bandgi kalra
- फोटो : instagram
बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा की इंटीमेसी देख सलमान खान हर वीकेंड उनको टोकते थे। वह दोनों कभी बिस्तर पर स्मूच करते कैमरे में कैद हुए तो कभी वॉशरूम में एक साथ अंदर जाते हुए। इन दोनों की ऐसी हरकतों के वजह से शो की टाइमिंग बदलने की खबरें भी सामने आने लगीं थी। हालांकि शो की टाइमिंग तो नहीं बदली लोकिन बंदगी कालरा जरूर बिग-बॉस के घर से बेघर हो गईं।
खबरों की मानें तो बंदगी की ऐसी हरकतें देख उनके पिता को हॉर्ट अटैक आया था, लेकिन फिर बाद में बंदगी के भाई वासू कालरा ने इन खबरों को गलत बताते हुए मीडिया में कह दिया कि उनके पिता बिलकुल ठीक हैं और उनकी बहन बंदगी केवल पब्लिसिटी पाने के लिए पुनीश के साथ है। लेकिन जब वह बाहर आईं तो उन्होंने इस बात को झुठलाया और कह दिया कि वो सच में पुनीश के साथ एक रियल रिलेशनशिप में हैं।