फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर अब फिर से क्यों गूंजी 50% महिला आरक्षण की मांग...

Wed, 13 Dec 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महिला आरक्षण को लेकर आयोजित प्रर्दशनी के दौरान महिला कार्यकर्ता - फोटो : कुमार संजय
महिला आरक्षण विधेयक की मांग को लेकर बुधवार को नेशनल एलाइंस फॉर वुमन के बैनर तले विभिन्न महिला संगठनों ने विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 50 फीसदी आरक्षण के विधेयक को जल्द से जल्द संसद में पारित करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रर्दशनी के दौरान हांथो में पोस्टर लिए महिला - फोटो : कुमार संजय
प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा भी शामिल हुईं। इस मौके पर कनॉट प्लेस के पालिका बाजार से सेंट्रल पार्क तक सैकड़ों महिलाओं ने मार्च किया। सेंट्रल फॉर सोशल रिसर्च की निदेशक डॉ. रंजना कुमारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रर्दशनी के दौरान हांथो में पोस्टर लिए महिला - फोटो : कुमार संजय
ऐसे में हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि महिला आरक्षण विधेयक को पारित करते हुए उन्हें बराबरी का अधिकार और  सम्मान दिलवाएं। बीजेपी के घोषणा पत्र में भी इस बिल को पारित करने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी कुछ नहीं हुआ।

4 of 5
आरक्षण को लेकर आयोजित प्रर्दशनी के दौरान अलका लांबा व अन्य महिला कार्यकर्ता - फोटो : कुमार संजय
एनएफआईडब्ल्यू की महासचिव ऐनी राजा ने कहा कि हम महिला आरक्षण विधेयक की 21 वर्षों से मांग कर रहे हैं। आप विधायक अलका लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास पूर्ण बहुमत है, ऐसे में इस बिल को पारित करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरक्षण को लेकर आयोजित प्रर्दशनी के दौरान नारेबाजी करती युवतियां - फोटो : कुमार संजय
प्रदर्शन में मुस्लिम महिला संगठन समेत करीब 50 संगठन शामिल थे। इससे पहले ये संगठन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने भी अपनी मांग रख चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें