केन्याई शिक्षिका का सुशांतलोक फेज-1 सी ब्लॉक स्थित पीजी में रहने संबंधी बनवाया गया एग्रीमेंट खत्म हो चुका था। एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी पीजी संचालक और शिक्षिका दोनों की तरफ से नवीनीकरण (रिन्यू) नहीं कराया गया। जांच में इस खुलासे के बाद पुलिस पीजी संचालक से भी पूछताछ कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए है। पीजी संचालक के भी सभी संबंधित दस्तावेज जांचे जा रहे हैं, अगर पीजी संचालक की ओर से लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
17 फरवरी 2019 को शिक्षिका अधिवक्ता तरुण यादव के पीजी पर रहने के लिए आई थी। उन्होंने केन्याई शिक्षिका के साथ रेंट एग्रीमेंट (11 माह) बना रखा था। जनवरी माह में एग्रीमेंट पूरा होने के बाद भी संचालक की ओर से इसका नवीनीकरण नहीं कराया गया। पीजी संचालक ने पुलिस को यह भी बताया कि वेलेंटाइन डे वाले दिन युवक युवती से मिलने के लिए आया था। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह युवती को लेकर कैब में चला गया। देर रात को दोनों पीजी में आए और कमरे में चले गए। इसके बाद दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले। कमरे के अंदर आई दुर्गंध से अंदेशा जताया जा रहा है कि 15 फरवरी को ही दोनों की मौत हो गई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
3 of 5
पीजी में मिले शव
- फोटो : सोशल मीडिया
दो माह से नहीं दिया था किराया
पीजी संचालक तरुण यादव ने बताया कि दो माह से शिक्षिका ने उन्हें किराया भी नहीं दिया था जबकि, वह पहले नियमित तौर पर किराया दे देती थी। उन्होंने बताया कि इस बारे में कुछ दिनों पहले ही किराये के लिए बोला गया था।
4 of 5
पीजी में मिले शव
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रबंधन से भी जुटाई जा रही जानकारी
जिस स्कूल में शिक्षिका पढ़ाती थी। उस स्कूल से भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। जांच में सामने आया कि शिक्षिका व उसके दोस्त दोनों 15 फरवरी से कमरे के अंदर ही थे। इस संबंध में उसने स्कूल में क्या बोल रखा था या स्कूल प्रबंधन की ओर से उसे संपर्क साधा गया या नहीं। इस बारे में पुलिस स्कूल प्रबंधन से जानकारी ले रही है।
आपको बता दें कि गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-1 सी ब्लॉक स्थित पीजी में बाथरूम के अंदर सोमवार शाम संदिग्ध हालात में केन्याई युवक-युवती के शव मिले। युवक का शव गीजर से बंधे फंदे से लटका था, वहीं युवती का शव निर्वस्त्र हालत में फर्श पर पड़ा था। प्रारंभिक जांच में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या और आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने दूतावास के माध्यम से मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव तीन-चार दिन पुराने लग रहे हैं।