फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हत्याकांड में सामने आया चौंकाने वाला सच, मां के प्रेम संबंधों की जानकारी बेटे को भी थी!

Wed, 12 Feb 2020 09:57 AM IST
शाहरुख खान कुमार हरिओम, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 7
bjp leader munesh - फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव मुनेश गोदारा हत्याकांड में महिला नेत्री के मोबाइल डिटेल पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हो सकती है। पुलिस को मृतका के बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर महिला नेत्री के मोबाइल के वॉटसऐप मैसेज और कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात से पहले महिला नेत्री की हुई बातचीत, मैसेज और उनके पिछले रिकॉर्ड के आधार लोगों की सूची तैयार की जाएगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मृतक मुनेश गोदरा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि इन लोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। दूसरी ओर, महिला नेत्री के आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें हरियाणा के कई जिलों में दबिश दे रही है। भाजपा नेत्री के भाई सुनील जाखड़ ने बताया कि जिस वक्त गोली मारी गई उस वक्त मुनेश अपनी छोटी बहन मनीषा से बात कर रही थी। 
विज्ञापन

3 of 7
bjp leader munesh - फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से
उस वक्त वह अपनी बेटी के साथ रसोई में खाना बना रही थी। पुलिस ने घटना के चश्मदीद भाजपा नेत्री के ससुर चंद्रभान ने अपने बयान में मृतका के भाजपा नेता बंटी गुर्जर के साथ कथित प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया था। उसने यह भी कहा कि बंटी गुर्जर की पत्नी अनु को भी इस संबंध के बारे में जानकारी थी। 
 

4 of 7
BJP leader murder case - फोटो : अमर उजाला
इसी बात को लेकर पति सुनील गोदारा की मुनेश से तकरार चल रही थी। जिसमें उसने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के वक्त मृतका के ससुर के अलावा उसका बेटा भी घर पर ही मौजूद था। 
विज्ञापन

5 of 7
bjp leader munesh - फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से
पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मुनेश के बेटे को भी कथित प्रेम संबंधों की जानकारी मिल गई थी। उसने अपने पिता को कॉल रिकॉर्डिंग समेत कई संदेशों की जानकारी दी थी। पुलिस अब इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। 
विज्ञापन

6 of 7
bjp leader munesh - फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से
पुलिस ने वारदात के दिन ही मृतका का मोबाइल कब्जे में ले लिया था। मंगलवार को पुलिस के पास मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल के अलावा वॉट्सऐप मैसेज का बैकअप भी आ गया है। जिसके आधार पर कई लोगों के सामने आए है जिनसे मुनेश की बात होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bjp leader munesh - फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से
हालांकि पुलिस अभी इसे जांच का विषय बता रही है लेकिन माना जा रहा है कि इस मामले में मोबाइल अहम कड़ी साबित होगा। सहायक पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह पुलिस और अपराध शाखा की टीमें मिलकर जांच कर रही है। आरोपी पति सुनील की गिरफ्तारी का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें