फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासाः परिवार के सदस्य ने ही डिलीट किया था सुनंदा पुष्कर के मोबाइल से डाटा, ये है वजह

Wed, 19 Jul 2017 05:39 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
sunanda pushkar - फोटो : सोशल मीड‌िया
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। सुनंदा के मोबाइल से डाटा को उसके परिवार के सदस्य ने ही डिलीट किया था।
विज्ञापन

2 of 6
sunanda pushkar - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल में कुछ ऐसी निजी फोटो थीं, जिसके कारण उसने मोबाइल से डाटा डिलीट किया। दूसरी ओर, फोरेंसिक जांच के दौरान मोबाइल से काफी डाटा रिकवर हो गया है। इस मामले में फिर से एसआईटी बनाई गई है।
विज्ञापन

3 of 6
sunanda pushkar - फोटो : सोशल मीड‌िया
गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर दक्षिण दिल्ली के पांच सितारा होटल लीला के एक कमरे में 17 जनवरी 2014 को संदिग्ध हालात में मृत मिलीं थीं। पुलिस ने उनका मोबाइल जब्त किया तो उसमें से मैसेज, फोटो व अन्य चीजें डिलीट थीं। एसआईटी ने इसे बात की जांच शुरू की कि सुनंदा के मोबाइल से डाटा किसने डिलीट किया। मामले की जांच से जुड़े रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में पता लगा था कि मोबाइल से डाटा उसके परिवार के एक सदस्य ने डिलीट किया था। इस मामले में उसके बेटे शिवी से भी पूछताछ की गई थी।

4 of 6
sunanda pushkar - फोटो : सोशल मीड‌िया
एसआईटी ने जब परिवार से पूछताछ (कई दौर की पूछताछ हुई थी) की तो पता लगा कि उसने ही डाटा डिलीट किया था। उसने एसआईटी को बताया था कि सुनंदा को स्कीन की बीमारी थी और एलर्जी हो जाती थी। सुनंदा उस जगह का फोटो खींच लेती थी। कुछ फोटो शरीर के ऐसी जगह की थी कि परिजन इन फोटो को बाहर जाने नहीं देना चाहते थे। इस कारण ही सुनंदा के मोबाइल से डाटा डिलीट किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
sunanda pushkar - फोटो : सोशल मीड‌िया
अधिकारी ने बताया कि सुनंदा के मोबाइल को जांच के लिए गुजरात की फोरेंसिक लैब में भेजा गया था। वहां काफी हद तक डाटा रिकवर कर लिया गया। हालांकि,  पूरा डाटा वापस नहीं आया है। सुनंदा के कुछ लोगों को भेजे गए मैसेज भी वापस मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sunanda pushkar - फोटो : सोशल मीड‌िया
इसी के जरिये एसआईटी सुनंदा के संपर्क में रहने वाले लोगों तक पहुंची और उनसे पूछताछ की थी। दूसरी तरफ इस मामले में फिर से एसआईटी का गठन किया गया है। मामले के जांच अधिकारी कोटला मुबारकपुर थानाध्यक्ष वीकेपीएस यादव हैं। जांच को अंतिम रूप देने के लिए फिर से एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें