फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियां मना लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 5 में से 3 की मौत

विज्ञापन
1 of 10
सालगिरह का जश्न मनाकर दिल्ली से शहर के सेक्टर-41 स्थित घर लौट रहे बुजुर्ग दंपति और उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बहू और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि महामाया फ्लाईओवर के पास चालक ने अचानक डंपर मोड़ दिया जिससे कार उससे टकरा गई। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करके आरोपी डंपर चालक नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

खुशियां मना लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 5 में से 3 की मौत

2 of 10
पुलिस के अनुसार, सारन माथुर ने बताया कि सेक्टर-41, बी-80 निवासी वीएस माथुर (75), मां नलनी माथुर (68), छोटा भाई अभिनव माथुर (40) व अभिनव की पत्नी प्रिया माथुर (34) और बेटा शिवेन (5) माता-पिता की 44वीं सालगिरह मनाने के लिए दिल्ली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया गए थे।
विज्ञापन

खुशियां मना लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 5 में से 3 की मौत

3 of 10
बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे पांचों आई-10 कार से वापस लौट रहे थे। महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की तरफ जाने की दिशा में अचानक चालक ने डंपर मोड़ दिया जिससे कार डंपर से टकरा गई।

खुशियां मना लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 5 में से 3 की मौत

4 of 10
हादसे में कार में बैठे सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां वीएस माथुर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अभिनव और नलनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, प्रिया और शिवेन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

खुशियां मना लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 5 में से 3 की मौत

5 of 10
घटनास्थल की तरफ से गुजरने वाले कारोबारी प्रशांत राजपूत ने बताया कि वह सबसे पहले मौके पर पहुंचे। कुछ और लोग भी थे, लेकिन उन्होंने घायलों की मदद नहीं की।
विज्ञापन

खुशियां मना लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 5 में से 3 की मौत

6 of 10
वहां से दिल्ली निवासी राजेश गुजर रहे थे जिनके साथ मिलकर वह कार से सभी घायलों को अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

खुशियां मना लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 5 में से 3 की मौत

7 of 10
घटना की जानकारी वीएस माथुर के बड़े बेटे सारन माथुर को भी दी गई जो हैदराबाद स्थित एमएनसी में वीपी हैं। उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि इतनी भयानक घटना हुई और एक झटके में उनका परिवार बिखर गया।

खुशियां मना लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 5 में से 3 की मौत

8 of 10
वीएस माथुर के बहनोई अजय माथुर ने बताया कि मूलरूप से मुरादाबाद निवासी वीएस माथुर दिल्ली से नोएडा 2001 में आ गए थे।

खुशियां मना लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 5 में से 3 की मौत

9 of 10
वे न्यू ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में शिकागो न्यूमेटिक इंडिया लिमिटेड कंपनी से रीजनल मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे।
विज्ञापन

खुशियां मना लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 5 में से 3 की मौत

10 of 10
बड़ा बेटा सारन इंजीनियरिंग करने के बाद आईटी सेक्टर में चला गया। कुछ समय पहले गुड़गांव से वह नौकरी के लिए हैदराबाद चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें