फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC/ST एक्टः बवाल में पत्नी संग घंटों फंसे रहे क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, यहां शरण ले बचाई जान

Wed, 04 Apr 2018 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
1 of 6
bharat bandh - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ में सुबह करीब नौ बजे से ही मेरठ रोड तिराहे पर जमा भीड़ के उग्र होने बाद हुए बवाल के दौरान मेरठ से नोएडा जा रहे भारतीय क्रिकेट टीम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार भी फंस गए और उन्हें तीन घंटों तक दर-दर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 6
bharat bandh - फोटो : अमर उजाला
भुवनेश्वर अपनी पत्नी के साथ तीन घंटे तक जाम में ही फंसे रहे। इस दौरान उन्होंने मेरठ रोड तिराहे पर स्थित गुरुद्वारे में शरण ली। बवाल शांत होने के बाद वह नोएडा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

3 of 6
bharat bandh - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार अपनी पत्नी के साथ कार में नोएडा जा रहे थे। इस दौरान वह बवाल के चलते लगे जाम में फंस गए। जाम लगने के दौरान वह गली मोहल्लों से बाहर निकले के लिए रास्ते ढूंढते रहे।

4 of 6
bharat bandh - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच मेरठ रोड निवासी सरदार हरविंदर सिंह परमार उन्हें अपने घर लेकर पहुंचे। इसके बाद वहां उनको चाय नाश्ता कराकर मेरठ रोड तिराह स्थित गुरुद्वारा लेकर पहुंचे। गुरुद्वारा समिति के बृजपाल सिंह ने बताया कि करीब 12 बजे भुवनेश्वर कुमार यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

5 of 6
bharat bandh - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने यहां मत्था टेका। इसके बाद उन्हें और उनकी पत्नी को सम्मानित किया गया। यहां उन्होंने तीन घंटे तक शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bharat bandh - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बवाल शांत होने पर करीब तीन बजे वह नोएडा के लिए रवाना हो गए। बृजपाल सिंह ने बताया कि भुवनेश्वर कुमार ने सिख समाज का मदद के लिए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें