फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ जो प्रदर्शन करते-करते पहली बार देश की संसद पर जा चढ़े कांग्रेसी सांसद

Wed, 04 Apr 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
parliament protest - फोटो : ani
आपने अकसर ही संसद के अंदर और बाहर हंगामा व प्रदर्शन होते देखा होगा। आप ये देखकर अकसर दुखी भी होते होंगे कि आखिर ये सांसद संसद में काम की बजाय प्रदर्शन क्यों करते हैं जिसके चलते बिना किसी काम के ही सदन स्थगित हो जाता है। लेकिन आपने शायद ही कभी देखा हो कि सांसद संसद भवन की छत पर चढ़ जाएं।
विज्ञापन

2 of 5
parliament protest - फोटो : pti
ऐसा ही कुछ हुआ आज (3 अप्रैल) जब पहले तो हंगामे के चलते बुधवार तक के लिए सदन स्थगित कर दी गई फिर प्रदर्शन कर रहे पंजाब के कांग्रेसी सांसद छत पर जा चढ़े।
विज्ञापन

3 of 5
parliament protest - फोटो : ani
दरअसल इन कांग्रेसी सांसदों की मांग थी कि इराक में मारे गए 39 भारतीयों के परिवारों को केंद्र सरकार भी आर्थिक सहायता दे। ऐसा न किए जाने की वजह से ही कांग्रेस के तीन सांसद नाराज थे और मुआवजे की मांग कर रहे थे।

4 of 5
parliament protest - फोटो : अमर उजाला
सांसदों ने आज जिस तरह से संसद की छत पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया शायद ही ऐसा प्रदर्शन हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
parliament protest - फोटो : ani
इन सांसदों ने अपने हाथों में पर्चे ले रखे थे, जिनमें लिखा था, 'मोदी सरकार भी इराक पीड़ितों की करे मदद।' गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आज ही इराक में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के हाथों मारे गए 39 भारतीयों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। पंजाब सरकार पहले ही इन परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान कर चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें