फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटेज कार रैली: देशी ही नहीं विदेशी भी हुए आयोजन के मुरीद, देखें तस्वीरें

Sat, 15 Feb 2020 11:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

-गाड़ियों का काफिला इंडिया गेट से गुरुग्राम के कर्मा लेख लैंड के गोल्फ कोर्स पर आकर ठहरा

-कई गाड़ियां रास्ते में खराब भी हुईं जिन्हें अन्य वाहनों के माध्यम से प्रदर्शनी स्थल तक पहुंचाया गया
विज्ञापन
1 of 5
विंटेज कार रैली - फोटो : PTI
दिल्ली में शनिवार को 21 गन सेल्यूट हेरिटेज व कल्चरल ट्रस्ट द्वारा 9वीं विंटेज कार रैली का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। गाड़ियों का काफिला इंडिया गेट से गुरुग्राम के कर्मा लेख लैंड के गोल्फ कोर्स पर आकर ठहरा। इस दौरान न सिर्फ दिल्लीवासी इन कारों को निहारते रहे बल्कि विदेशी सैलानी भी रैली में मौजूद कारों की तस्वीर अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
विंटेज कार रैली - फोटो : PTI
इस दौरान कई गाड़ियां रास्ते में खराब भी हुईं जिन्हें अन्य वाहनों के माध्यम से प्रदर्शनी स्थल तक पहुंचाया गया। आम लोग भी इन गाड़ियों के बारे में जान सकें इसके लिए दो दिन इन्हें प्रदर्शनी में रखा जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
विंटेज कार रैली - फोटो : PTI
इस आयोजन में दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, लखनऊ, चेन्नई, जयपुर और अहमदाबाद सहित जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम, अमेरिका सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागियों को आमंत्रित किया है। 

4 of 5
विंटेज कार रैली - फोटो : PTI
इंटरनेशनल विंटेज कार रैली दो दिन तक गुरुग्राम में होगी। 16 फरवरी को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। 17 फरवरी को इन 150 कारों में से 10 कारें 23 दिवसीय इनक्रेडिबल इंडिया रैली के लिए आगे जाएंगी। ये रैली 10 मार्च को उदयपुर में खत्म होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विंटेज कार रैली - फोटो : PTI
देखने को मिली ये विंटेज कारें 
इस रैली में 1938 रोल्स-रॉयस , 3500 जीटी विग्नेल सिडर, 1939 ब्यूक रोडमास्टर कनर्वेटेबल, 1938 लैंसिया एस्टुरा सीरीज 4, 1949 ब्यूक रोडमास्टर, 1959 जगुआर एक्सके 150एस, 1966 फोर्ड मस्टैंग, 1930 कैडिलैक वी-16 रोडस्टर व अन्य 150 गाड़ियां देखने को मिलीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें