कुछ लोग लंबी जिंदगी जीकर भी कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर पाते लेकिन कुछ लोग 23 साल की छोटी सी उम्र में भी ऐसे काम कर जाते हैं कि वो कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन जाते हैं। भगत सिंह भी उन्हीं चंद लोगों में हैं जो मात्र 23 साल की उम्र में फांसी पर चढ़ गए लेकिन भारत के स्वतंत्रता के इतिहास में अपना काम से नाम अमर कर गए। उन्हीं भगत सिंह का आज 110वां जन्मदिन है।
विज्ञापन
2 of 5
bhagat singh
- फोटो : अमर उजाला
हम सभी ने उनके बारे में कई बार पढ़ा, सुना और उन पर बनी कई फिल्में देखी हैं। उनके जीवन के कई पहलुओं से भले ही हम वाकिफ हों लेकिन आप यह बात शर्तिया नहीं जानते होंगे कि उनके पूरे जीवन की जितनी भी तस्वीरों को आपने देखा हो उनमें से केवल चार तस्वीरें ही असली हैं। 28 सितंबर 1907 में पाकिस्तान के बंगा में जन्मे भगत सिंह जीवन की पहली तस्वीर तब की है जब वो 12 साल के थे।
विज्ञापन
3 of 5
bhagat singh
- फोटो : सोशल मीडिया
भगत सिंह की यह तस्वीर तब की है जब उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने केश कटवा दिए थे।
4 of 5
bhagat singh
- फोटो : अमर उजाला
यह फोटो लाहौर कॉलेज का है और इस फोटो में वो लाल घेरे में दिख रहे हैं।