फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद से भागकर मेवात गया था उमर: धमाके से पहले कहां-कहां दौड़ा भागा? CCTV के जरिए बना रूट; मस्जिद भी गया था

Thu, 13 Nov 2025 07:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के पास करीब 50 जगहों के सीसीटीवी फुटेज है, जहां वो धमाके से पहले गया था। ताजा जानकारी के अनुसार धमाके से पहले आतंकी उमर मोहम्मद विस्फोटक से लदी कार कनॉट प्लेस भी लेकर गया था। 
विज्ञापन
1 of 8
धमाके वाले दिन उमर का रूट - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमके से पहले विस्फोटक से लदी हुंडई आई-20 कार राजधानी के कई इलाकों से गुजरी थी। आतंकी उमर मोहम्मद से जुड़ी कई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिनमें वो कार के साथ दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में नजर आया है। 
विज्ञापन

2 of 8
दिल्ली में धमाके का मुख्य आरोपी डॉ. उमर। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में कई जगह लगाए चक्कर
सुरक्षा एजेंसियों ने उमर के पूरे कार रूट को खंगाला है। इसके बाद ये जानकारी सामने आई लाल किले के पास धमाका करने वाला डॉक्टर उमर फरीदाबाद से भागने के बाद मेवात पहुंचा था। वहां से होते हुए फिरोजपुर पहुंचा। फिर उमर ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पकड़ा और दिल्ली की तरफ आया। दिल्ली आने के बाद वो कई इलाकों में चक्कर लगाता रहा।
विज्ञापन

3 of 8
इसी आई-20 कार में किया गया ब्लास्ट। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट/ वीडियो ग्रैब
धमाके वाले दिन सीपी गया था उमर
दिल्ली पुलिस के पास करीब 50 जगहों के सीसीटीवी फुटेज है, जहां वो धमाके से पहले गया था। ताजा जानकारी के अनुसार धमाके से पहले आतंकी उमर मोहम्मद विस्फोटक से लदी कार कनॉट प्लेस भी लेकर गया था। एक नए वीडियो में उमर 10 नवंबर यानी धमाके वाले दिन 2 बजकर 5 मिनट पर कार कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल में लेकर घूम रहा था। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि उमर की कार 2 बजे कनॉट प्लेस की सड़क से गुजरी। इस दौरान इलाके में कम भीड़ थी।

4 of 8
Delhi Car Blast - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई
धमाके से पहले मस्जिद में गया था
एक अन्य सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो कि तुर्कमान गेट के पास का है। जानकारी के अनुसार हमलेवाले दिन उमर मोहम्मद यहां एक मस्जिद में गया था और 10 मिनट रुका था। दिल्ली की फैज-ए-इलाही मस्जिद रामलीला मैदान के कोने पर तुर्कमान गेट के सामने स्थित है।
विज्ञापन

5 of 8
डॉ. मोहम्मद उमर - फोटो : पीटीआई
अशोक विहार में खाया खाना
सूत्रों के अनुसार उमर मोहम्मद ईस्ट डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के रिंग रोड, फिर नार्थ डिस्ट्रिक्ट भी गया था। नार्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट से वो अशोक विहार भी गया। यहां पर उसने कुछ खाना खाया खाना। खाना खाने के बाद वो दोबारा सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट गया।
विज्ञापन

6 of 8
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
ब्लास्ट से पहले और कहां-कहां देखी गई कार
सुबह 8.04 बजे- कार बदरपुर टोल बूथ से होते हुए दिल्ली में आई।
सुबह 8.20 बजे- कार ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक पेट्रोल पंप पर दिखाई दी।
दोपहर 2 बजे-कनॉट प्लेस में दिखी।
दोपहर 3.19 बजे- कार लाल किला परिसर के पास स्थित पार्किंग एरिया में दाखिल हुई।
शाम 6.22 बजे- कार लाल किला पार्किंग एरिया से बाहर निकली।
 
विज्ञापन

7 of 8
हमले के बाद छतिग्रस्त पड़े वाहन। - फोटो : delhi blast
मस्जिद के बाहर दिखा टहलते दिखा
एक अन्य वीडियो में किसी मस्जिद के पास भी संदिग्ध आतंकी उमर को टहलते हुए देखा गया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या वो इलाके की रेकी कर रहा था या किसी से मिलने आया था।
 
विज्ञापन

8 of 8
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली धमाके से जुड़ी अन्य जानकारी
-दिल्ली में लाल किले के धमाके में इस्तेमाल की गई हुंडई आई-20 कार फरीदाबाद के सेक्टर-37 स्थित एक सेकेंड-हैंड कार डीलर से खरीदी गई थी।
- यह घटना पुलिस की ओर से फरीदाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और 2,900 किलोग्राम विस्फोटक और भारी मात्रा में हथियार जब्त करने के कुछ घंटों बाद हुई।
- पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के दो डॉक्टरों, आदिल अहमद राथर और मुजम्मिल को गिरफ्तार किया है, जो इन आतंकी संगठनों से जुड़े थे।
- इस कार ब्लास्ट को लेकर यूएपीए की धारा 16 और 18 के साथ-साथ विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें