दिवाली में किसी को गिफ्ट पैक देने से पहले उसके अंदर की सामग्री की एक्सपायरी डेट जांच लें। जिला प्रशासन को सूचना मिली है कि एक्सपायरी डेट खत्म होने के बावजूद गिफ्ट पैक वाले खाद्य सामग्री को बेचने की कोशिश की जा रही है। डीएम ने अभिहीत अधिकारी से इसकी सघनता से जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
2 of 5
demo pic
डीएम ने बताया कि दिवाली के दौरान खाद्य सामग्री भी गिफ्ट पैक में बेचे जाते हैं। इसके कारण लोगों को पता नहीं चलता कि अंदर रखी सामग्री की एक्सपायरी डेट क्या है। कंपनियां पुराना माल खपाने के लिए उन खाद्य सामग्री को गिफ्ट पैक में रखवा देती हैं, जिनकी एक्सपायरी डेट या तो खत्म हो चुकी है या दो-चार दिन ही बची है। इसको लेकर अभिहीत अधिकारी को जांच के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
3 of 5
demo pic
वहीं मिलावटी खाद्य सामग्री को रोकने के लिए विभाग को खाद्य निरीक्षकों को नमूने लेकर जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी को साथ लेकर संस्थानों पर औचक निरीक्षण किए जाएंगे।
4 of 5
demo pic
ग्रेटर नोएडा के दो संस्थानों के पनीर समेत खाद्य सामग्री के नमूने फेल निरीक्षण में फेल पाए गए हैं। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि द्रोण मार्केट स्थित सोनू पनीर भंडार का पनीर एवं बर्फी का सैंपल फेल हुआ है।
एनआरआई सिटी स्थित बीकानेर का पनीर, खोया, स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम और दही के भी सैंपल फेल पाए गए हैं। दोनों संस्थानों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने नोटिस जारी किया है।