फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन से पहले ही खूनी बना ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, दो कारों की भीषण टक्कर में एक की मौत

Fri, 18 May 2018 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर(गाजियाबाद)
विज्ञापन
1 of 5
accident on eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होने से पहले ही इस पर हादसे होने लगे। बृहस्पतिवार को दुहाई के पास फ्लाईओवर पर वैन और लग्जरी कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक की मौत हो गई और...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
accident on eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
हादसे में वैन चालक की मौत हो गई और दंपती समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फर्रुखनगर गांव निवासी राकेश गुप्ता बृहस्पतिवार को पत्नी पूनम गुप्ता, बेटे आकाश के साथ गांव के ही लीलू त्यागी की किराए की वैन लेकर पिलखुवा से दवा लेने जा रहे थे। वह हर माह वैद्य से दवा लेने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
accident on eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
लीलू ने भिक्कनपुर गांव के पास से वैन को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चढ़ा लिया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुहाई के पास एक्सप्रेस-वे फ्लाईओवर के पास वैन सामने से आ रही ब्रेजा कार से टकरा गई। रफ्तार तेज होने से दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और गाड़ियों में सवार लोग घायल हो गए।

4 of 5
accident on eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने राकेश गुप्ता, पूनम, आकाश और वैन चालक लीलू को नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लीलू ने दम तोड़ दिया। ब्रेजा कार सवार जयप्रकाश निवासी अस्तौली, रामभूल, रविंद्र निवासी सगौता जेवर गौतमबुद्धनगर और मुजफ्फरनगर निवासी सतेंद्र को संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एसएचओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि एक्सप्रेस-वे से दोनों गाड़ियों को हटवा दिया गया है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दुहाई क्षेत्र में 20 दिन में यह दूसरा हादसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें