रोहिणी जिले के एक मॉल में स्थित बीयर की ठंडी बोतल मांगने पर शराब दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ग्राहक ने बोतल दुकानदार की ओर फेंक दी, जिससे नाराज होकर दुकानदार व सहयोगियों ने ग्राहक के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी। यह पूरा वाकया वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।