दिल्ली के बवाना में एक ऐसी वारदात की सच्चाई सामने आई है जिससे हर कोई हैरान है। बीते सोमवार सुबह-सुबह स्कूल जाते समय महिला टीचर सुनीता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी लेकिन इसका कोई चश्मदीद नहीं मिला था। हालांकि पुलिस की तफ्तीश और सुनीता की निजी डायरी ने जो राज खोले उससे पुलिस भी एक पल को चौंक गई थी। पुलिस की तफ्तीश में मुंबई तक तार जुड़े और एक मशहूर अदाकारा का नाम सामने आया।