फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाबर आंवला मिस नार्थ इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट साक्षी ने कभी देखे थे ये सपने जो अब हो रहे पूरे

Thu, 22 Feb 2018 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
sakshi shivanand - फोटो : facebook
डाबर आंवला मिस नार्थ इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में 12 प्रतिभागियों का चयन हो चुका है। इसमें नोएडा की साक्षी शिवानंद भी शामिल हैं। साक्षी इससे पहले मिस इंडिया-2017 और मिस दिल्ली एनसीआर प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी हैं। (सभी फोटो- साक्षी की फेसबुक प्रोफाइल से)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
sakshi shivanand - फोटो : facebook
सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट से फैशन डिजाइनिंग में बैचलर कोर्स कर रही साक्षी मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में ही अपना करियर बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
sakshi shivanand - फोटो : facebook
साक्षी ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उनकी मॉडलिंग में रुचि जागी। जिसके बाद उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया। इंटर के बाद घरवालों से फैशन डिजायनिंग कोर्स में प्रवेश के लिये अनुमति मांगी तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी। लेकिन जब मॉडलिंग में करियर बनाने की बात कही, तो शुरुआती दौर में घरवाले राजी नहीं थे।

4 of 6
sakshi shivanand - फोटो : facebook
साक्षी ने बताया कि उनके पापा सुनील कुमार सिंह प्रोफेसर हैं। वहीं मां गीता कुमारी राजनीति से जुड़ी हैं। घर में मॉडलिंग और अभिनय जगत से किसी का दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। इसलिए घरवालों को इस प्रोफेशनल में जाने के लिये मनाना आसान नहीं था लेकिन जब उन्होंने मुझे मिस इंडिया-2017 और मिस दिल्ली एनसीआर में भाग लेने के लिए हामी भरी और वहां मेरा प्रदर्शन देखा, तो उनका नजरिया बदल गया। आज मेरे पापा और दादी मुझे लेकर बहुत खुश हैं। दादी मुझे टीवी पर देखने का सपना देखती रहती हैं। सभी चाहते हैं कि मैं जल्दी इस क्षेत्र में मनचाहा मुकाम हासिल करूं।
विज्ञापन

5 of 6
sakshi shivanand - फोटो : facebook
साक्षी को मॉडलिंग के साथ-साथ डांस, मूवी देखने और फैशन में बेहद रुचि है। साक्षी के पिता सुनील कुमार के अनुसार, उन्हें बेटी की मेहनत पर पूरा भरोसा है। वह अपने मनचाहे करियर में बेहतर मुकाम हासिल करेगी। मालूम हो कि अब तक इस प्रतियोगिता में कई चरण संपन्न हो चुके हैं। जिनके बाद 12 प्रतिभागियों को फाइनल के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sakshi shivanand - फोटो : facebook
इन प्रतिभागियों को लखनऊ में ग्रुमिंग सेशन के जरिये ग्रुम किया जाएगा जहां उन्हें मॉडलिंग जगत, स्टेज अपीयरेंस, रैंप वाक, मेकअप आदि के बारे में विस्तार से जानकारी व ट्रेनिंग दी जाएगी। 28 फरवरी को होटल हयात रीजेंसी, लखनऊ में होने वाले ‘मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज’ के ग्रैंड फिनाले में ढेरों आकर्षक इनामों के साथ-साथ विजेता को प्रख्यात फिल्म एकेडमी से एक्टिंग सीखने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें