रेडियो तो सभी सुनते हैं, कई प्रसिद्व रेडियोजॉकी जैसे आरजे बउआ, आरजे नावेद आदि के नाम से बच्चा-बच्चा परिचित है। लेकिन नोएडा के कुछ बच्चे भी ऐसे हैं जो इन आरजे की ही तरह लोगों से रेडियो के माध्यम से जुड़ते हैं और मनोरंजन कराते हैं। इन स्टारकिड का अंदाज किसी भी सूपरस्टार से कम नहीं है। इनकी आवाज अपनी एक अलग पहचान बना रही है। हमने ऐसे ही कुछ बच्चों से बात की, जो अपनी आवाज का जादू बिखेरते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
आरजे गोरिका
- फोटो : अमर उजाला
मुझे लोगों से बात करना बेहद पसंद है। जब मुझे पता चला कि बच्चों को भी आरजे बनने का मौका मिल सकता है तो मैं तुरंत इस चीज से जुड़ने की तैयारी करने लगी। आरजे बनकर मैं लोगों से अपने मन की बातें कर सकती हूं, उनका मनोरंजन कर सकती हूं। इस बहाने मुझे एक बेहतर पहचान भी मिल रही है। - आरजे गोरिका (10)
विज्ञापन
3 of 5
आरजे समीहा
- फोटो : अमर उजाला
मैं 10 साल की उम्र से आरजे के रूप में काम कर रही हूं। मुझे करीब 1 साल रेडियो शो होस्ट करते हुआ है। मुझे कम उम्र में लोगों के बीच पहचान बनाने का ये बेहतर माध्यम लगता है। इसके जरिए मैं खुशी-खुशी बहुत सारे लोगों से बातें कर सकती हूं। पढ़ाई के बीच समय निकालकर मैं अपना आरजे बनने का सपना पूरा करती हूं। - आरजे समीहा
4 of 5
आरजे तवीश
- फोटो : अमर उजाला
मुझे बातें करना बहुत पसंद है। इसलिए मैं आर.जे बनी हूं। मैं अपने कार्यक्रम के जरिए लोगों का मनोरंजन करती हूं, उन्हें जानकारियां देती हूं। साथ ही खूब सारी मस्ती भी करती हूं। ये मेरा फेवरेट काम है। इसमे मुझे बहुत मजा आता है। - आरजे तवीश
आजकल के बच्चों में हुनर की कोई कमी नहीं है। ये क्रिएटिव हैं,उत्साह से भरपूर हैं। इनमें समाज से जुड़ने व खुद को अभिव्यक्त करने की प्रबल इच्छाएं हैं। जिसकी वजह से यह अपना बेहतर दे पाते हैं। यह बच्चे हमारे शहर हमारे, देश का एक खूबसूरत भविष्य हैं। - वर्षा छाबड़िया, रेडियो स्टेशन हेड