फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को सर्दी में ठिठुरना पड़ सकता है। सरकारी स्कूलों में 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म खरीद की राशि सीधे बैंक अकाउंट ट्रांसफर की ओर से दी जाती है, लेकिन 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों का बैंक अकाउंट डेटा अपडेट ही नहीं है। ऐसे में इन विद्यर्थियों को सर्दी में जूते-वर्दी खरीद के लिए आर्थिक मदद मिलने में समस्या हो सकती है।