फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballabgarh: दो साल पहले भी हुआ था निकिता का अपहरण, तब होती कार्रवाई तो आज वो जिंदा होती

Tue, 27 Oct 2020 01:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी कैलाश गठवाल, अमर उजाला, बल्लभगढ़

सार

- साल 2018 में भी आरोपी ने किया था छात्रा के अपहरण का प्रयास
- अग्रवाल कॉलेज के सामने छात्रा को गोली मारने का मामला 
विज्ञापन
1 of 5
बल्लभगढ़ में की छात्रा की हत्याः सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
बल्लभगढ़ थाना शहर इलाके के मिल्क प्लांट रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज के सामने सोमवार शाम चार बजे बीकॉम अंतिम वर्ष की एक छात्रा का कार सवार दो युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर एक युवक ने छात्रा को गोली मार दी  जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है कि बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर के साथ अपहरण की इसी तरह की वारदात को आरोपी साल 2018 में भी अंजाम दे चुका था। जानिए क्यों उस वक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई जिसका खामियाजा निकिता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा....
विज्ञापन

2 of 5
bcom girl murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले थाना शहर में परिजनों ने अपहरण का मामला भी दर्ज कराया था, चूंकि मामला लड़की से जुड़ा था परिजनों ने बात आगे नहीं बढ़ाई। पुलिस ने दो घंटे बाद ही निकिता को सकुशल छुड़ा लिया था। इसके बाद पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की और मामला रफा-दफा हो गया। अगर समय पर कार्रवाई हो जाती तो आज निकिता जिंदा होती। 
विज्ञापन

3 of 5
bcom girl murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
मृतका के पिता मूलचंद तोमर ने बताया कि अगर दो साल पहले ही बात को गंभीरता से ले लेते तो आज उनकी बेटी जिंदा होती। मूलचंद एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार को निकिता के साथ पढ़ने वाली एक लड़की ने उन्हें फोन करके जानकारी दी कि उनकी बेटी को गोली मार दी है, जल्दी आ जाओ। उन्होंने बताया कि कॉलेज आकर पता लगा निकिता अब नहीं रही।

4 of 5
bcom girl murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की शुरुआती जांच में मामले को एकतरफा प्यार से जोड़कर देख रही है। क्योंकि हत्या की कोई दूसरी वजह फिलहाल नजर नहीं आ रही। आरोपी तौसीफ बारहवीं कक्षा में निकिता के साथ ही पढ़ता था। मूलरूप से रोजका मेव निवासी तौसीफ स्कूल के दिनों से ही युवती को परेशान करता था, लेकिन बात स्कूली बच्चों की मानकर उसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bcom girl murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले आरोपी ने कॉलेज के समय निकिता के अपहरण किया था। इस बारे में थाना शहर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। बदनामी के डर से परिजनों ने मामले को तूल नहीं दिया। परिवार के लोग चाहते थे कि कॉलेज पूरा करने के बाद उसकी शादी कर देंगे। उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता था यह चूक उनकी बेटी की जान ले लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें