धर्म के नाम पर देश की राजधानी दिल्ली से कुछ किलोमीटर की दूरी पर योगीराज में कानून को खुलेआम धता बताते हुए नंगी तलवारें लहराने के साथ ही कई अन्य तरह से कानून की धज्जियां उड़ाईं लेकिन किसी ने इन्हें रोकने तक की कोशिश नहीं की। (सभी फोटोः लाल सिंह/नोएडा)
विज्ञापन
2 of 6
bajrang dal
न जान की फिक्र न कानून का डर ये तस्वीरें हैं नोएडा स्टेडियम चौराहे के पास की, जहां हनुमान जयंती को लेकर एक शोभा यात्रा निकाली गई। क्या कोई जवाब दे सकता है कि ऐसी रैली में तलवार लहराने, गाड़ी की छतों पर सवार होकर जाने और बेवजह शक्ति प्रदर्शन का क्या औचित्य है।
विज्ञापन
3 of 6
bajrang dal
इस दौरान युवक बाइक पर स्टन्ट करते हुए और एक बाइक पर पांच-पांच बैठ कर तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। यही नहीं ये युवा बाइक पर खड़े होकर बिना हेलमेट के जा रहे थे।
4 of 6
bajrang dal
आखिर तिरंगे का यह कैसा सम्मान है और ये कैसी देशभक्ति ये युवा दिखा रहे हैं वो तस्वीर देखने वाला कोई भी शख्स समझ सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
bajrang dal
इस पूरी रैली में पुलिस भी मौजूद थी लेकिन वो या तो इनके आगे नतमस्तक थी या बेबस थी।