शराब को नरक का द्वार माना जाता है। देश ही नहीं दुनियाभर में शराब की वजह से रोज न जाने कितने लोग अपनी जान गंवाते हैं और लाखों घरों के टूटने और बर्बाद होने का कारण भी शराब को ही माना जाता है। (स्टोरी साभारः डेलीमेल)
विज्ञापन
2 of 10
alcohol
अगर आपसे कोई ये कहे कि शराब में चमत्कारी असर होता है और ये किसी की जिंदगी बचा सकता है तो शायद आप यकीन न करें। लेकिन दिल्ली में 28 वर्षीय महिला के साथ ऐसा ही चमत्कार हुआ है।
विज्ञापन
3 of 10
alcohol
श्रुति झा की उम्र 28 साल है और वो कैंसर की बीमारी (स्पाइन ट्यूमर) से पीड़ित थीं। इसकी वजह से उनके कमर के नीचे का हिस्सा लकवे का शिकार हो चुका था।
4 of 10
alcohol
इसी दौरान उन्हें पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस जानकारी ने घर में खुशी फैलाने की जगह उनके पूरे परिवार को और भी चिंता में डाल दिया। क्योंकि ऐसी स्थिती में बच्चे का जनना दोनों के लिए ही जानलेवा साबित हो सकता था।
विज्ञापन
5 of 10
alcohol
तमाम अस्पताल और डॉक्टरों का चक्कर लगाने के बाद अंत में वो दिल्ली के अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान (AIIMS) पहुंची। कई राउंड की जांच के बाद डॉक्टर इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि श्रुति के कैंसर वाले हिस्से पर शराब का इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन
6 of 10
alcohol
डॉक्टरों के लिए ये फैसला इतना आसान नहीं था। कई राउंट की बातचीत और तमाम टेस्ट के बाद आखिर ये फैसला लिया गया कि श्रुति के ट्यूमर पर शराब का प्रयोग किया जाएग जिससे कि उनके ट्यूमर को जलाया जा सके।
विज्ञापन
7 of 10
alcohol
डॉक्टरों के इस प्रयोग ने चमत्कारी असर दिखाया और श्रुति का कैंसर ठीक होने लगा। अब वो अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं और सबसे बड़ी खुशी की बात ये है कि अब वो अपने बच्चे को जन्म देने के लिए भी तैयार हैं।
8 of 10
alcohol
इस केस को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंस पत्रिका में भी छापा गया है। इस बारे में एम्स के डॉक्टर पीएस चंद्रा का कहना है कि श्रुति का ऑपरेशन करना संभव नहीं था क्योंकि इस ऑपरेशन में चार से छह घंटे का वक्त लगने वाला था और इसमें बहुत ज्यादा रक्तस्राव होता जो जच्चा-बच्चा के लिए जानलेवा साबित हो सकता था।
9 of 10
alcohol
इसके साथ ही साथ ट्यूमर के इलाज में तीन से चार लाख रुपये का खर्च भी आता। जबकि कुछ सौ रुपयों के शराब ने इन दोनों ही जटिलाताओं को खत्म कर दिया।
डॉक्टरों का कहना है कि प्योर शराब में 99% एथनॉल होता है जो ट्यूमर के किटाणुओं को जला देता है। ऑपरेशन के बारे में श्रुति का कहना है कि उन्होंने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी कि वो कभी भी मां बन सकती हैं। लेकिन अब मैं चल-फिर भी सकती हूं और जिम में वर्कआउट भी करती हूं।