बाइचुंग भूटिया ने तिहाड़ जेल में एक फ्रेंडली मैच खेल कर मित्रता का संदेश देने की कोशिश की है। एक दिन पहले इस फुटबॉलर के बंगाल से चुनाव लड़ने की खबरें आईं थी। बाद में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इस शानदार फुटबॉलर को दार्जलिंग से लोकसभा टिकट देने की पुष्टि कर दी थी। ऐसे में बाइचुंग का तिहाड़ जेल में इस फ्रेंडली को लोकसभा चुनावों से जोड़कर देखा जाना तय है।