फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती से एक दिन पहले ग्रेटर नोएडा में क्षतिग्रस्त की गई बाबा साहेब की प्रतिमा, बढ़ा तनाव

Sat, 14 Apr 2018 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
ambedkar - फोटो : अमर उजाला
आंबेडकर जयंती से 1 दिन पहले कुछ असामाजिक तत्वों ने ग्रेटर नोएडा के बिसरख के गढ़ी गांव में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात की बताई जा रही है। (सभी फोटोः जेपी शर्मा)
विज्ञापन

2 of 6
ambedkar - फोटो : अमर उजाला
गढ़ी गांव में एक ऊंचे चबूतरे पर लगी बाबा साहब की ऊंची मूर्ति का कुछ भाग शुक्रवार सुबह काले पेंट से पुता पाया गया। इस बात की सूचना गांववालों को मिलने ही वहां लोग इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

3 of 6
ambedkar - फोटो : अमर उजाला
गांववालों ने ये भी मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

4 of 6
ambedkar - फोटो : अमर उजाला
गांव में तनाव को देखते हुए  14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर ऐसा कुछ ना हो इसके लिए पुलिस ने आज गांव का दौरा किया और शनिवार के लिए प्लान बनाया है।
विज्ञापन

5 of 6
ambedkar - फोटो : अमर उजाला
इसी गांव के रहने वाले कुलदीप का कहना है कि इस गांव में दलितों के 500 परिवार रहते हैं। लोग इस पार्क में सुबह और शाम घूमने आते हैं। कुछ लोग जब सुबह टहलने आए तो मूर्ति का ये हाल देखा। उन लोगों ने स्थानीय लोगों और पुलिस को जानाकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ambedkar - फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ पुलिसकर्मियों को गांव में तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें