फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PIC: बाबा का खुला राज, योग के बहाने करता था भोग साधना

विज्ञापन
1 of 8
घामड़ौज गांव के जीवन दास स्मृति वन आश्रम से यौन शोषण के मामले में आरोपी बाबा को पकड़ा गया है। 45 वर्षीय बाबा आध्यात्म और योग सिखाने के बहाने एक बच्ची के साथ पिछले आठ महीने से दुष्कर्म कर रहा था। भोंडसी थाना पुलिस ने आश्रम को सील कर बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। राजस्थान के भरतपुर जिले के करौली गांव निवासी बाबा विष्णु चैतन्य (45) ने घामड़ौज गांव में जीवनदास समृति वन आश्रम बना रखा है।
विज्ञापन

PIC: बाबा का खुला राज, योग के बहाने करता था भोग साधना

2 of 8
करीब तीन वर्ष से वह यहां आसपास के बच्चों को आध्यात्म और योग सिखा रहा था। गांव के एक परिवार की बच्ची पीड़िता भी पिछले नौ महीने से आश्रम में बाबा से योग सीखने जाती थी। करीब आठ महीने पहले आरोपी बाबा ने बच्ची को बहला-फुसला उसके साथ यौन शोषण किया और फिर जान मारने की धमकी देकर लगातार उसे शिकार बना रहा था।
विज्ञापन

PIC: बाबा का खुला राज, योग के बहाने करता था भोग साधना

3 of 8
बेटी को परेशान देख शनिवार की रात उसकी मां ने प्यार से पूछा तो उसने सारी कहानी बताई। रविवार सुबह परिजन पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत की। भोंडसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोस्को एक्ट का मामला दर्ज करते हुए आश्रम में छापा मारकर बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

PIC: बाबा का खुला राज, योग के बहाने करता था भोग साधना

4 of 8
आरोपी ने कबूला है कि उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बनाया था। इसी वीडियो को प्रसारित करने का भय दिखाकर वह किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस को बाबा के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। उसकी कॉल डिटेल और वीडियो क्लिप खंगाली जा रही है। आश्रम को रविवार को ही सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

PIC: बाबा का खुला राज, योग के बहाने करता था भोग साधना

5 of 8
आश्रम में बाबा के कारनामे के खुलासे के बाद एक दिन की पुलिस रिमांड  में आरोपी बाबा विष्णु चैतन्य (45) ने कबूला कि करीब आठ महीने पहले किशोरी के साथ रेप की उसने वीडियो क्लिप बना ली थी। वह पीड़िता को वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। खुलासे के बाद रविवार देर रात पुलिस ने बाबा के आश्रम की तलाशी ली।
विज्ञापन

PIC: बाबा का खुला राज, योग के बहाने करता था भोग साधना

6 of 8
आश्रम की ऊपरी मंजिल पर बाबा के कमरे की आंतरिक सज्जा और विलासिता की चीजें देखकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस को यहां से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। पुलिस ने यहां से कई साक्ष्य जुटाने के बाद आश्रम को सील कर दिया। पुलिस को आशंका है कि बाबा ने और कई छोटी बच्चियों को अपने जाल में फंसाकर उनसे यौनाचार को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

PIC: बाबा का खुला राज, योग के बहाने करता था भोग साधना

7 of 8
फिलहाल ग्रामीण बाबा के बारे में अभी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। आश्रम के सच के खुलासे के बाद संस्था के पदाधिकारी भी सकते में हैं। सोमवार को कई पदाधिकारी भोंडसी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी बाबा की जमानत याचिका के लिए बात की। सोमवार को बाबा की रिमांड पूरी होने के बाद भोंडसी थाना पुलिस ने आरोपी बाबा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

PIC: बाबा का खुला राज, योग के बहाने करता था भोग साधना

8 of 8
आश्रम से जो ऑल्टो कार और बुलेट मोटरसाइकिल पुलिस को मिली है, दोनों आरोपी बाबा के नाम से रजिस्टर्ड हैं। बताया जाता है कि बाबा को गाड़ियों में घूमने का शौक था। वह अपनी कार और बुलेट से आसपास के गांवों में घूमता था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें