फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसीहा बनकर आए अल्लाह के बंदे: नमाज पढ़ने जा रहे लोग न करते मदद तो आजाद मार्केट अग्निकांड में होता मौत का तांडव

Sun, 10 Apr 2022 04:44 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आजाद मार्केट अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
आजाद मार्केट इलाके में शनिवार तड़के हुए हादसे में भले ही तीन इमारतें गिर गईं और लोगों का लाखों का नुकसान हुआ हो, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी की भी इसमें जान नहीं गई। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि हादसे के समय सुबह सहरी का समय था। आग लगी तो लोग वहां मदद को भागे। आसपास से कई लोगों को एहतियात के तौर पर हटा लिया गया। कुछ लोगों ने दुकानों और गोदामों से सामान भी निकालने में मदद की। इसी चक्कर में पांच लोग भी जख्मी हो गए। हालांकि इनके चोटें तो गंभीर लगी हैं लेकिन सभी की हालत खतरे से बाहर है। सहरी करने के बाद नमाज के लिए निकले लोगों ने आग पर काबू पाने में मदद की। जिसको लेकर कारोबारियों ने लोगों का शुक्रिया किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आजाद मार्केट अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
आजाद मार्केट एसोसिएशन के प्रधान प्रेम वाधवा ने बताया कि जिन दुकानों में नुकसान हुआ उनमें बैग, छाते, विंडचीटर, तिरपाल, मच्छरदानी, पॉलिएस्टर फैबरिक और एक दुकान सेना व पुलिस का सामान बनाने की थीं। सुबह जब आग लगी तो इलाके के रहने वाले ज्यादातर लोग सहरी करने के बाद नमाज के लिए निकले थे।
विज्ञापन

3 of 5
आजाद मार्केट अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
आग लगते हुए देखकर इन लोगों ने पहले खुद ही उस पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों को दूर हटाया गया। कुछ लोगों ने दुकानों व गोदाम से सामान निकालकर उसे सुरक्षित भी रखवाया। बाद में सभी दमकल व पुलिस कर्मियों के साथ बचाव कार्य में जुटे रहे।

4 of 5
आजाद मार्केट अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी आशीष खरबंदा ने बताया कि उनका करीब 50 लाख से अधिक का माल जल गया। हरीश महाजन का भी काफी नुकसान हुआ है। जो इमारतें हादसे में गिरी हैं, उनमें मलिक नामक शख्स विंडचीटर का काम करते थे, ऊपर उनका गोदाम था। दूसरी दुकान में पिशावर बैग हाउस था। तीसरी दुकान तिरपाल वाले की थी। इन सभी अपने-अपने दफ्तर और गोदाम बनाए हुए थे। पुलिस ने भी स्थानीय लोगों की तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आजाद मार्केट अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
आजाद मार्केट मेन रोड हुआ बंद, दिन भर चला कूलिंग का काम...
आजाद मार्केट मेन रोड शनिवार दिन भर बंद रहा। सड़क के एक केरिजवे पर गिरी हुई तीनों इमारतों का मलबा पड़ा था, जिसकी वजह से सड़क बंद थी। दूसरे केरिजवे पर बचाव दल की गाड़ियां मौजूद थी। नगर निगम की तीन जेसीबी इन इमारतों का मलबा हटाने में जुटी थीं। मलबा हटाने के दौरान बार-बार आग लगे जा रही थी। दमकल विभाग ने एहतियात के तौर पर दिनभर चार गाड़ियां को वहीं पर तैनात रखा। धुंआ निकलने या आग की लपटें उठने पर गाड़ियां पानी डालने का काम कर रही थीं। दिन भर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें