फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUTO EXPO 2018: मारुति ने उतारी नई स्विफ्ट तो दीवानी हुई भीड़, ये हैं फीचर

Fri, 09 Feb 2018 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
auto expo 2018 - फोटो : लाल सिंह
दिल्ली ऑटो एक्सपो-2018 मोटर शो में दूसरे दिन भारतीय वाहन निर्माता कंपनियों का जलवा रहा। स्टार्ट अप के चलते एक ओर बंगलुरू की एमफ्लक्स कंपनी और गुरुग्राम की 22 मोटर्स कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक पेश की तो मारुति कंपनी ने अपनी हिट रही स्विफ्ट को नए कलेवर में उतारकर हैचबैक श्रेणी में अपने दावेदारों को चुनौती दी है।
विज्ञापन

2 of 7
auto expo 2018 - फोटो : लाल सिंह
नई स्विफ्ट की बाजार को चुनौती 
मारुति कंपनी ने अपने खास ब्रांड स्विफ्ट को नई डिजाइन और अन्य तकनीक के साथ लांच कर हैचबैक सेगमेंट में अन्य दावेदारों की मुश्किलें बढ़ा दी है। कार को 12 वैरिएंट में पेश किया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
auto expo 2018 - फोटो : लाल सिंह
पेट्रोल और डीजल कार की रेंज 4.99 लाख से शुरू होकर 7.94 लाख तक रखी गई है। इसकी लंबाई 10 एमएम कम है, लेकिन यह पुराने वर्जन से 40 एमएम अधिक चौड़ी है। कंपनी ने कस्टमर्स लिए इसे अधिक आरामदायक और स्टाइलिस्ट बनाया है।

4 of 7
auto expo 2018 - फोटो : लाल सिंह
बृहस्पतिवार को नौ कंपनियों ने 32 से अधिक वाहन उतारे। वहीं, कारों के साथ दूसरे दिन दिखा बॉलीवुड स्टारों का भी टशन देखने को मिला। सुपर स्टार शाहरूख और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को देखने के लिए लोगों में दीवानगी दिखी।
विज्ञापन

5 of 7
auto expo 2018 - फोटो : लाल सिंह
मोटर शो में सबसे पहले अमेरिकी कंपनी क्लीवलैंड साइकिलवक्र्स ने 250 सीसी वर्ग में दो बाइक ऐस और माईसिफ्ट लांच की। अमेरिका से पार्ट लाकर कंपनी पूने में इसे असेंबल करेगा और 2018 में भारत 30 शहरों में इसे लाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
auto expo 2018 - फोटो : लाल सिंह
इसके बाद एक्सपो में प्रधानमंत्री मोदी के स्टार्ट अप को आगे बढ़ाते हुए बंगलुरू कंपनी एमफ्लैक्स ने पहली इलेक्ट्रिक सुपरबाइक %एमफ्लैक्स वन’ को पेश कर बड़ी कंपनियों को हैरत में डाल दिया है। अधिकतम 200 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली सुपरबाइक तीन सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी अगले वर्ष इसे करीब 5.5 लाख से छह लाख रुपये की कीमत में उतार सकती है। इसके अलावा लोहिया ऑटो की ओर से आरामदायक ई-ऑटो को पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
auto expo 2018 - फोटो : लाल सिंह
इलेक्ट्रिक स्कूटर 'फ्लो’ लांच गुरुग्राम की स्टार्टअप कंपनी 22 मोटर्स ने स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 'फ्लो’ लांच किया। कंपनी अगले वर्ष इसे भारतीय बाजार में ला रही है। राजस्थान में लगे प्लांट में तीन वर्षों में दो लाख स्कूटर बनाने का दावा है। इसकी कीमत करीब 74,740 रुपये रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें