पलवल के सदर थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जो चाची जैसे शब्द पर से भी भरोसा उठा दे।
विज्ञापन
2 of 6
rape
बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कलयुगी चाची ने अपनी नाबालिग भतीजी को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर हवस का शिकार बनवा डाला। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक व उसकी चाची के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 6
rape victim
चाची को छोटी मां की तरह संज्ञा दी जाती है जो अपनी बेटी की रक्षा करती है, लेकिन जब चाची ही बेटी की इज्जत को तार-तार करा दे तो सुरक्षा की उम्मीद किससे की जा सकती है।
4 of 6
gurugram gang rape
जांच अधिकारी एएसआई अनीता के अनुसार एक 17 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 6 जुलाई की शाम को वह गांव में अपनी चाची के घर गई थी। जहां पर पीड़िता की चाची ने उसे चाय पिलाई।
विज्ञापन
5 of 6
दुष्कर्म
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
बाद में चाची-भतीजी शौच के लिए खेत में गईं। पीड़िता का आरोप है कि खेत में जाकर वह बेहोश हो गई और बेहोशी की हालात में गांव मितरोल निवासी अंकित ने उसके साथ रात भर खेत में दुष्कर्म किया।
अगले दिन जब पीड़िता को होश आया तो वह अपने घर पहुंची और आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों की मदद से पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक व उसकी चाची के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।