फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019: 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, जबरदस्त उत्साह

Sun, 13 Oct 2019 03:26 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को 34 शहरों के 38 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी। 
विज्ञापन

2 of 6
परीक्षा देते छात्र - फोटो : Amar ujala
सुबह से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। कहीं-कहीं तो करीब एक किलोमीटर तक की लंबी कतार में बच्चों को लगना पड़ा। कई जगह व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद लेनी पड़ी। 
विज्ञापन

3 of 6
परीक्षा देते छात्र - फोटो : Amar Ujala
गत वर्ष की अपेक्षा इस बार विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह ज्यादा देखने को मिली। इसका नतीजा यह रहा कि इस बार विद्यार्थियों की उपस्थिति में करीब 30 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला। 

4 of 6
परीक्षा देते छात्र - फोटो : Amar Ujala
सभी जगह परीक्षा सुबह की पाली में संपन्न हुई। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। दूसरे चरण में 20 अक्तूबर को 18 शहरों के 21  सेंटरों पर परीक्षा होगी। इस बार प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इन सेंटरों पर हुई परीक्षा

5 of 6
परीक्षा देते छात्र - फोटो : Amar Ujala
कानपुर, बांदा, जालौन, इटावा, हरदोई, फरूर्खाबाद, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बरेली, लखीमपुरखीरी, चंडीगढ़, झांसी, ललितपुर, फैजाबाद, रामपुर, अमरोहा, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, गाजीपुर, रॉबर्टगंज, रोहतक, रेवाड़ी, करनाल, हिसार, गाजियाबाद, फरीदाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, धर्मशाला और मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

दृष्टिहीनों में दिखा उत्साह

6 of 6
परीक्षा देते छात्र - फोटो : Amar Ujala
बांदा में दृष्टिहीनों ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। वे अपने साथ राइटर लेकर आए थे। परीक्षा में शामिल होने के बाद दृष्टिहीन उमेश कुमार ने कहा, पेपर अच्छा हुआ। हमें इस परीक्षा का इंतजार रहता है। यह हमारे जीवन के लिए बहुत मददगार है। अमर उजाला फाउंडेशन को इसके लिए शुक्रिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें