फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंचीं मंत्री आतिशी: कालकाजी में की पदयात्रा, बोलीं- जनता वोट से देगी जेल का जवाब; देखें फोटो

Thu, 11 Apr 2024 07:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मंत्री आतिशी ने आज  कालकाजी में पदयात्रा की। उन्होंने कहा कि जनता जेल का जवाब वोट से देगी।  घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क साधा।
विज्ञापन
1 of 6
आतिशी का डोर टू डोर कैंपेन - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क साधा। इसके तहत उन्होंने गोविंदपुरी एक्सटेंशन, कालकाजी में पदयात्रा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जेल भेजने का जवाब जनता लोकसभा चुनाव में वोट से देगी। आप नेता आतिशी व दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी सहीराम पहलवान ने इस कैंपेन को शुरु किया।
विज्ञापन

2 of 6
आतिशी का डोर टू डोर कैंपेन - फोटो : X/AtishiAAP
इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि केजरीवाल ही हैं, जिन्होंने सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया है। उन्होंने दिल्ली के दो करोड़ लोगों को उन्होंने परिवार माना है। उनके लिए अस्पताल, मोहल्ला क्लिनिक की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

3 of 6
आतिशी का डोर टू डोर कैंपेन - फोटो : X/AtishiAAP
केजरीवाल के समर्थन में आप का उपवास
बीती सात अप्रैल को केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सामूहिक उपवास किया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद अभियान के दूसरे चरण के तहत रविवार को आप ने जंतर-मंतर पर सामूहिक उपवास किया था। सुबह 10 बजे आप नेताओं का उपवास शुरू हुआ और शाम पांच बजे जूस पीकर टूटा।

4 of 6
आतिशी का डोर टू डोर कैंपेन - फोटो : अमर उजाला
मुश्किलों के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत : आतिशी
मंत्री आतिशी ने कहा कि मुश्किलों के बाद भी आप नेताओं की हिम्मत नहीं टूटी। आप के सभी बड़े नेता जेल में थे फिर भी उसके कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में बड़ी संख्या की रैली आयोजित कर दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से गिरफ्तार हुए हैं पूरी दिल्ली को छावनी बना दिया गया है। विरोध करने वालों को हिरासत में लिया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
एलजी करवाए भाजपा की जांच : संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आबकारी नीति घोटाले के आरोपी से फंड लेने का मामला सभी के सामने है। भाजपा का उनके साथ सीधा संबंध सबसे सामने आ चुका है। अब एलजी को भाजपा के नेताओं की जांच करवानी चाहिए। भाजपा अपनी पार्टी में भ्रष्ट नेताओं को शामिल करवा रही है। जो उनके आगे नहीं झुकते उन्हें जेल में डलवा रही है। भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है, लेकिन संविधान उन्हें जल से सरकार चलाने की अनुमति देता है।

आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि जनता हमारी ताकत है। आज पूरा भारत अरविंद केजरीवाल की लड़ाई में साथ खड़ा है। केजरीवाल आज तिहाड़ जेल के अंदर है और अमेरिका से लेकर कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी समेत तमाम देशों में लोग उपवास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'आप' का सामूहिक उपवास - फोटो : अमर उजाला
आप नेताओं ने पहली बार किया था उपवास
अन्ना आंदोलन के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पहली बार उपवास रखकर विरोध-प्रदर्शन किया। इससे पहले 5 अप्रैल 2011 को एक सशक्त लोकपाल विधेयक के निर्माण की मांग को लेकर अन्ना हजारे ने आमरण अनशन शुरु किया था। उस समय उनके समर्थन में अरविंद केजरीवाल सहित अन्य आए थे। ठीक 13 साल दो दिन बाद सात अप्रैल को सामूहिक उपवास रखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया गया। उपवास करने पहुंचे आप विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी ने उपवास को सबसे प्रभावी माध्यम बताया है। उन्होंने अपने संघर्ष में 18 बार उपवास किया। इसमें सबसे लंबा उपवास 21 दिनों का चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें